फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   OPD in Civil Hospital crossed 1500

Rewari News: सिविल अस्पताल में ओपीडी पहुंची 1500 पार

Tue, 05 Nov 2024 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 05 Nov 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
OPD in Civil Hospital crossed 1500
रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल में पर्ची कटवाने के लिए लाईन में खड़े मरीज। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। दिवाली के अवकाश के बाद सोमवार को सिविल अस्पताल की ओपीडी खुलने पर मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार को ओपीडी 1500 पार चली गई। वायरल बुखार, हड्डी दर्द, त्वचा रोग व फेफड़े से संबंधित मरीज अधिक पहुंचे।
ओपीडी में वायरल बुखार के करीब 450 मरीज दर्ज किए गए। बदलते मौसम के कारण फेफड़े में संक्रमण के मरीज बढ़ने लगे हैं। नागरिक अस्पताल की रेस्पिरेटरी मेडिसिन की ओपीडी में रोज 100 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं। इनमें फेफड़ों में ही संक्रमण से ज्यादा पीड़ित हैं। इनमें किसी को सांस लेने में तकलीफ तो किसी को अस्थमा की समस्या है। जो मरीज आ रहे हैं, उनमें 40 साल से ज्यादा के व्यक्तियों में परेशानी अधिक है। इनमें से हर रोज 2 से लेकर 4 मरीज तो ऐसे होते हैं कि उनको सांस लेने में ज्यादा दिक्कत होती है, उनको एडमिट भी करना पड़ जाता है।
विज्ञापन

बच्चों के फेफड़ों में भी संक्रमण की बीमारी निकल रही है। वहीं, त्वचा रोग की ओपीडी बरसात के बाद से लगातार बढ़ी है। पहले जहां लगभग 200 पीड़ित आते थे, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 250 से 300 के बीच पहुंच गई है। इनमें ज्यादातर पीड़ित फंगल इंफेक्शन के ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिजिशियन डॉ. मनीष का कहना है कि इस समय दिन में गर्मी और रात में ठंड से लोग बीमार पड़ रहे हैं। लोगों को सर्दी, खांसी, त्वचा रोग, फीवर के प्रकोप से बचाव के लिए अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखना चाहिए। नवजात शिशुओं की अधिक जरूरी है। सर्द मौसम से शिशुओं को बुखार, खांसी, सांस लेने में परेशानी होती है। लोगों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed