{"_id":"6a25b4814e3f1955c70399db","slug":"online-payment-for-railway-station-parking-has-been-stopped-causing-inconvenience-to-passengers-rewari-news-c-198-1-rew1001-239828-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रेलवे स्टेशन की पार्किंग में ऑनलाइन भुगतान बंद, यात्रियों को हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रेलवे स्टेशन की पार्किंग में ऑनलाइन भुगतान बंद, यात्रियों को हो रही परेशानी
Sun, 07 Jun 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन का पार्किंग स्थल। संवाद
रेवाड़ी। रेलवे स्टेशन के पार्किंग में ऑनलाइन भुगतान बंद होने से यात्रियों और वाहन पार्क करने वाले अन्य लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डिजिटल भुगतान के दौर में भी पार्किंग शुल्क के लिए केवल नकद भुगतान की व्यवस्था होने से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
वर्तमान समय में अधिकांश लोग नकदी रखने के बजाय यूपीआई, मोबाइल वॉलेट या अन्य ऑनलाइन माध्यमों से भुगतान करना पसंद करते हैं। ऐसे में जब वे रेलवे स्टेशन पार्किंग में पहुंचते हैं और ऑनलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध नहीं मिलती, तो उन्हें अचानक परेशानी का सामना करना पड़ता है।
कई बार लोगों के पास नकद राशि नहीं होती और ट्रेन का समय भी नजदीक होता है, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ जाती हैं। स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब पार्किंग कर्मी शुल्क तुरंत जमा कराने की बात करते हैं। यात्रियों के अनुसार यदि कोई व्यक्ति बाद में भुगतान करने की बात कहे तो उसे स्वीकार नहीं किया जाता।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर आने वाले अधिकांश लोग ट्रेन पकड़ने या किसी यात्री को छोड़ने या लेने के लिए जल्दबाजी में होते हैं। ऐसे में उनके पास नकद राशि की व्यवस्था करने के लिए अतिरिक्त समय नहीं होता।
यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि पार्किंग स्थल पर ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था को जल्द बहाल किया जाए। मौके पर मौजूद पर्ची काट रहे कर्मचारी ने बताया कि एक दिन पहले ही ऑनलाइन भुगतान सिस्टम खराब हुआ है, जिसे ठीक कराने के लिए कार्य किया जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
कैश नहीं होने से होती है परेशानी
स्टैंड पर दोपहिया वाहन खड़ा करने आए प्रवीण ने बताया कि उन्हें ट्रेन पकड़नी है। कैश नहीं होने की वजह से ऑनलाइन भुगतान की बात की तो मना कर दिया गया।कहा गया कि कैश लेकर आओ। खुद ही बताइए एकदम से कोई कैसे कैश ला सकता है। अन्य चालक रोहित ने बताया कि समस्या तब अधिक हो जाती है जब यह कहते हैं कि वापसी में भुगतान नहीं होगा। पहले ही पार्किंग शुल्क देना होगा। अगर वापसी में पैसे ले तब भी काफी राहत मिल सकती है, तब कोई भी चालक पैसे की व्यवस्था आते वक्त कर लेगा।