{"_id":"685c3fc0799ef50fa907bdc7","slug":"online-application-for-inspire-award-begins-students-can-send-ideas-till-15-september-rewari-news-c-198-1-fth1001-221623-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: इंस्पायर अवाॅर्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, विद्यार्थी 15 सितंबर तक भेज सकते हैं आइडिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: इंस्पायर अवाॅर्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, विद्यार्थी 15 सितंबर तक भेज सकते हैं आइडिया
Wed, 25 Jun 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाने एवं विज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया आरंभ हो गई है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार की योजना के तहत सरकारी और निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। कक्षा छठी से 12वीं के विद्यार्थी विज्ञान से संबंधित आइडिया 15 सितंबर तक ऑनलाइन दे सकेंगे।
आवेदन डीएसटी के पोर्टल इंस्पायर अवाॅर्ड-डीएसटी डाॅट जीओवी डाट इन पर किए जा सकते हैं। प्रत्येक विद्यालय से कम से कम पांच श्रेष्ठ नवाचारों को अपलोड करना अनिवार्य है। नवीन विचारों के चयन का आधार उनकी सामाजिक उपयोगिता, पर्यावरण के अनुकूलता, तकनीकी मजबूती व उपयोगकर्ता के अनुकूलता पर आधारित होगा।
चयनित विद्यार्थियों को 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी और उन्हें जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपने मॉडल प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ 60 विद्यार्थियों को राष्ट्रपति की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान व अनुसंधान की दिशा में प्रेरित करना है। इस बार 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को भी योजना से जोड़ा गया है ताकि अधिक से अधिक प्रतिभाएं सामने आ सकें। उन्होंने सभी विद्यालयों से समय रहते पोर्टल पर पंजीकरण व नवाचार अपलोड सुनिश्चित करने का अपील किया है।
पिछले वर्ष 30 आइडिया हुए थे चयनित:
बता दें कि पिछले वर्ष जिले के 30 होनहार विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और नवाचार से एक नई मिसाल कायम की थी। इन छात्रों के रचनात्मक और उपयोगी आइडिया राज्य स्तर पर चयनित किए गए, जो समाज की समस्याओं का समाधान सुझाने वाले और भविष्य को दिशा देने वाले थे। चयन के बाद इन सभी छात्रों को 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
-- -- -- -- -- -- -- --
इंस्पायर अवॉर्ड मानक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार का एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य मेधावी छात्रों में विज्ञान की पढ़ाई के प्रति रुचि पैदा करना व वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए आकर्षित करना है। विद्यार्थी 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, रेवाड़ी।