फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   One nation one election will have many benefits: Mindarjit

एक राष्ट्र एक चुनाव से होंगे कई लाभ : मिंदरजीत

Sat, 05 Apr 2025 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 05 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
One nation one election will have many benefits: Mindarjit
फोटो : 17जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं से बातचीत करते बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के पू - फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट मिंदरजीत यादव ने रेवाड़ी जिला न्यायालय पहुंचकर अधिवक्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन में प्रस्ताव पास किया गया।
एडवोकेट मिंदरजीत यादव ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव का मुख्य उद्देश्य लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं के चुनावों को एक साथ करवाना है ताकि समय, संसाधन और प्रशासनिक खर्चों की बचत हो सके तथा देश के विकास कार्यों में निरंतरता बनी रहे। उन्होंने बताया कि एक राष्ट्र एक चुनाव कराने के अनेक लाभ भी हैं। बार-बार चुनाव कराने में भारी प्रशासनिक खर्च और संसाधनों की बर्बादी होती है। एक साथ चुनाव से चुनावी खर्च में भारी कमी आएगी और सुरक्षा बलों, शिक्षकों और प्रशासनिक अधिकारियों को बार-बार चुनावी डयूटी से मुक्त किया जा सकेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बार-बार लगने वाले आदर्श आचार संहिता के कारण विकास परियोजनाएं रुक जाती हैं। एक साथ चुनाव होने से यह बाधा दूर होगी और सरकारें अपने विकास कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर बावल बार के प्रधान प्रीतम ढिल्लो, पूर्व प्रधान नितिन कौशिक, बिरेन यादव, विरेन्द्र यादव, योगेश बोलनी, नितेश अग्रवाल, जयंत यादव, पूनम शर्मा, हेमलता शर्मा, नरबीर यादव, नितिन चावरिया, तरुण यादव, देवेन्द्र यादव, पवन, राहुल यादव, प्रियंका अग्रवाल आदि अधिवक्ता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed