फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   One more accused arrested in case of car robbery by assault

Rewari News: मारपीट करके कार लूटने के मामले एक और आरोपी गिरफ्तार

Wed, 30 Jul 2025 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
One more accused arrested in case of car robbery by assault
रेवाड़ी। थाना रोहड़ाई पुलिस ने गांव गुरावड़ा निवासी एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर कार लूटने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जिला गुरूग्राम के गांव गुढाना निवासी यश के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। विनोद ने गत 3 अप्रैल को रात साढ़े 12 बजे दो युवक उसके पास आए और उसके साथ हाथापाई करना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक अन्य युवक ने वहां आकर उसके सिर पर बोतल से वार कर दिया। इस हमले से वह घायल हो गया। तीनों युवक उसकी कार लेकर फरार हो गए। उसका मोबाइल फोन व पर्स भी कार में रह गया। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना रोडहाई में मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त दो आरोपी जिला गुरूग्राम के रामनगर नूरगढ़ निवासी दीपांशु व नीरज को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने लूटी हुई कार को जिला झज्जर की लुहारी माइनर के पास से बरामद की थी। जो इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी जिला गुरुग्राम के गांव गुढाना निवासी यश को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed