फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   One accused arrested for possessing illegal arms

अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 28 Dec 2021 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
One accused arrested for possessing illegal arms
बावल। कसौला काना पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के गांव उजौली निवासी मनीष के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण ने बताया कि पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी कि अलावलपुर गांव के कोटकासिम रोड पर एक युवक संदिग्ध हालात में खड़ा हुआ है, जिसके पास अवैध हथियार है। मिली सुचना के आधार पर पुलिस रेडिंग पार्टी तैयार करके बताई गई जगह पर पहुंची। जहां एक युवक बताए गए हुलियानुसार खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने उस युवक को काबू करके उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम मनीष पुत्र महेश निवासी उजौली जिला अलवर राजस्थान बतलाया। पुलिस ने युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद कर लिया। पुलिस द्वारा जांच में सामने आया कि उक्त आरोपी वर्ष 2018 में थाना कसौला में दर्ज मारपीट व आर्म्स एक्ट के एक मामले में अदालत में हाजिर ना होने पर उद्घोषित अपराधी करार दिया हुआ था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed