फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Oil shop owner murdered late at night, robbery suspected

Rewari News: देर रात तेल की दुकान के संचालक की हत्या, लूट की आशंका

Tue, 23 Sep 2025 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Oil shop owner murdered late at night, robbery suspected
मृतक रोशन लाल
रेवाड़ी। गांव बखापुर में तेल की दुकान के संचालक रोशल लाल (70) की रात के समय सोते वक्त सिर पर पत्थर मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी। जांच के दाैरान गर्दन के पास धारदार हथियार से चोट पहुंचाने के भी निशान मिले हैं। पास में ईंट भी पड़ी मिली। मृतक का मोबाइल गायब था और जेब से पैसे भी निकाले गए थे।
विज्ञापन

बाद में पुलिस के साथ घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। बताया जा रहा है कि रोशन रोजाना दुकान पर ही सोते थे। खाना खाने के बाद घर से दुकान पर चले जाते थे। सोमवार की रात भी उन्होंने खाना दुकान पर ही मंगाया था। करीब सात-आठ बजे उनका पोता खाना देकर गए थे। रोशन लाल दुकान का शटर खोलकर ही सोते थे। सुबह उठकर वे घूमने भी जाया करते थे।
विज्ञापन


मंगलवार को काफी देर तक रोशन लाल घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोग दुकान पर पहुंचे। यहां रोशन लाल खून से लथपथ अवस्था में पड़े मिले। उनके सिर पर पत्थर से वार के निशान थे। परिजनों ने तुरंत कसोला थाना पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में पता चला कि बदमाशों ने रोशन को सिर में दोनों तरफ ईंट मारकर उनकी हत्या की है। मौके पर ही ईंट भी पड़ी मिली है। आशंका जताई गई कि लूट के इरादे से बदमाश दुकान में घुसे होंगे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

रोशन लाल की नहीं थी संतान

तीन भाइयों में रोशन लाल सबसे बड़े थे। खेतीबाड़ी के अलावा उनकी ऑयल की दुकान थी। रोशन की कोई संतान नहीं थी। उन्होंने अपने छोटे भाई के लड़के को गोद ले रखा था। परिवार का कहना है कि उनका किसी के साथ कोई झगड़ा नहीं था।
परिवार ने दिया 3 दिन का अल्टीमेटम
मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन को तीन दिन का समय दिया है। यदि इस दाैरान आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया या संतोषजनक आश्वासन नहीं मिला, तो वे सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। साथ ही कहा है कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।


------------
किसी को पता न चल जाए, इस वजह से हत्या की आशंका


इस घटनाक्रम में एक आशंका यह भी जताई गई है कि रोशन लाल जब सो रहे थे, तब कुछ नशेड़ी लोगों ने उसके साथ लूटपाट की। रोशन लाल उनको जानते थे, यह बात किसी और लोगों को ना पता चल जाए, इस वजह से उक्त लोगों ने उनकी हत्या कर दी। रोशन लाल के कपड़े भी फटे हुए थे, ऐसे में आपस में मारपीट भी हुई है।
पुलिस ने मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए हैं। रोशनलाल की हत्या में जो भी शामिल होगा उसे नहीं बख्शा जाएगा। पुलिस मामले की जांच में गहराई से जुटी हुई है।

शिवदर्शन, प्रभारी, कसौला थाना

मृतक रोशन लाल

मृतक रोशन लाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed