फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Officials should complete government schemes and works in stipulated time: Laxman

सरकारी योजनाओं और कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करें अधिकारी : लक्ष्मण

Wed, 27 Jul 2022 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Officials should complete government schemes and works in stipulated time: Laxman
कोसली। कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने बुधवार को बिजली निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि अधिकारी सरकार की योजनाओं एवं कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा करें। लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोसली क्षेत्र में बिजली विभाग से संबंधित जो भी कार्य लंबित है, उन्हें जल्द से जल्द पूरा कराया जाए, ताकि आमजन को परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन

बैठक में कोसली विधायक ने कहा कि 2015 में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कोसली डिविजन के निर्माण के दौरान क्षेत्र में 69157 उपभोक्ता थे, जो अब बढक़र 93693 हो गए हैं। कोसली डिविजन की स्थापना के दौरान इसकी क्षमता 222.5 मेगावाट थी, जिसे अब बढ़ाकर 242.5 मेगावाट की जा चुकी है। इस दौरान नाहड़ डिविजन का निर्माण भी कराया गया, जिससे करीब 25 हजार उपभोक्ताओं को सीधा लाभ पहुंचा है। उन्होंने बताया कि नेहरुगढ़ व बास बटोड़ी दो नए 33 केवी के पावर का निर्माण कराया गया है तथा लिलोढ़ व जखाला का निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है। भुरथला व नांगल खेड़ी के पावर हाउस भी पाइपलाइन में है, जिसकी कार्यवाही जारी है। उन्होंने बताया कि म्हारा गांव जगमग गांव योजना के तहत 140 गांवों के पुरानें व जर्जर तारों को बदलकर इन गांवों को 24 घंटे निर्बाध आपूर्ति की जा रही है। साथ ही वार्षिक दो लाख रुपये से कम आय वर्ग वाले 2806 उपभोक्ताओं को नए घरेलु कनेक्शन भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि धवाना में बनने वाले 33 केवी के कार्य को जल्द प्रारंभ कराया जाए। इसके अलावा सबडिविजन भवन के साथ-साथ बेरली व नाहड़ के भवन के निर्माण कार्य की दिशा में जल्द कदम उठाएं। बिजली संबंधी किसी भी कार्य में कोई लापरवाही न बरती जाए। लंबित पड़े कार्यों में तेजी लाते हुए उन्हें पूरा कराने का कार्य कराएं। बैठक में विभाग के तमाम अधिकारियों ने बताया कि वह पूरी क्षमता के साथ क्षेत्र के बिजली संबंधी कार्यों को पूरा कराने में जुटे हैं। लोगों को बिजली से संबंधित समस्या आड़े नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसई रेवाड़ी एमएल रोहिल्ला, एक्सईन कोसली अमित कम्बोज, एसडीओ कोसली रविन्द्र कुमार, एसडीओ नाहड़ दीपक कुमार समस्त अनेक विभागिय अधिकारी उपस्थित थे।

हर घर तक बिजली पहुंचाने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही सरकार
विधायक ने कहा कि कोसली विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक घर तक निर्बाध बिजली आपूर्ति पहुंचाने की दिशा में सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि 40 कृषि फीडरों पर पैट ट्रांसफार्मर लगाकर डेरा ढाणियों में रहने वाले लोगों को आठ घंटे अतिरिक्त बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। शेष 14 फीडरों पर पैट ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य जोरों पर है। करीब एक पखवाड़े के भीतर यह कार्य पूरा होने पर बचे उपभोक्ताओं को आठ घंटे अतिरिक्त बिजली मिलनी शुरूहो जाएगी। उन्होंने बताया कि कोसली डिविजन के अंतर्गत 114 फीडर आते हैं। जिनमे से 17 नए फीडरों का निर्माण कराया गया है। इस दौरान 1042 नए नलकूप कनेक्शन भी किए गए हैं तथा करीब 200 अंडर प्रोसेस है। उन्होंने बताया कि कोसली डिविजन का निर्माण हुआ तब हमारे पास 4920.170 किलोमीटर लंबी लाइन थी, जो अब बढ़कर 5738.45 किलोमीटर हो गई है। 82 गांवों में बीपीएल प्लांट कालोनियों का विद्युतीकरण हो चुका है तथा 1074 बीपीएल लोगों को घरेलू कनेक्शन दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed