फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Officers should complete development works on time: Rao Indrajit

विकास कार्यों को समय से पूरा कराएं अधिकारी : राव इंद्रजीत

Sat, 24 Jan 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 24 Jan 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Officers should complete development works on time: Rao Indrajit
निर्माण कार्य की समीक्षा करते केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह। स्रोत : प्र‌वक्ता
रेवाड़ी। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने विकास कार्यों की प्रगति को लेकर गुरुग्राम में हुई समीक्षा बैठक में विभिन्न कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने विकास कार्यों को समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 352-डब्ल्यू के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि 15 फरवरी तक केएमपी एक्सप्रेसवे तक का मार्ग पूरी तरह यातायात के लिए खोल दिया जाएगा जिससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सड़क के उत्तरी हिस्से को मार्च के प्रथम सप्ताह तक खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पहाड़ी गांव के समीप रेलवे फ्लाईओवर का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसे तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाए और कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।
राव इंद्रजीत सिंह ने बिलासपुर चौक पर फ्लाईओवर निर्माण के कारण उत्पन्न हो रहे यातायात जाम पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आमजन को अनावश्यक परेशानी न हो, इसके लिए वैकल्पिक यातायात प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था की जाए।

उन्होंने राठीवास बस स्टॉप पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के कार्य की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए ताकि क्षेत्रवासियों को जल्द से जल्द जाम की समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed