{"_id":"c5cdae110b7f5d6c6cb6a335f2228ce0","slug":"obc-struggle-for-54-percent-reservation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 फीसदी आरक्षण में नहीं होने देंगे छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 फीसदी आरक्षण में नहीं होने देंगे छेड़छाड़
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
Updated Mon, 09 Nov 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सैनी पब्लिक स्कूल में रविवार को पिछड़ा वर्ग की एकता रैली आयोजित की गई। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग के प्रदेश स्तरीय नेता आरक्षण के मुद्दे पर जमकर गरजे।
उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में 27 फीसदी आरक्षण में छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए चाहे कितना ही बड़ा आंदोलन क्यों न छेड़ना पड़े। नेताओं ने कहा कि अब यह लड़ाई 27 के लिए नहीं 54 फीसदी आरक्षण के लिए लड़ी जाएगी।
उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में सबसे ज्यादा पिछड़ा वर्ग है, लेकिन उनकी संख्या के अनुसार आरक्षण नहीं मिल रहा है। 28 नवंबर को दिल्ली में बड़े आंदोलन की घोषणा कर सरकार पर दबाव बनाया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर सुधानंद स्वामी, ओबीसी ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष रामपाल राठी, पिछड़ा वर्ग संगठन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह तंवर, बबीता पांचाल सोनीपत, लक्ष्मण यादव, रामबीर यादव, गुरदयाल नंबरदार, चेतराम सैनी, उत्तम यादव,बीरसिंह प्रधान, श्रीचंद जांगिड, सुधीर स्वामी, शशीभूषण सैनी, सतीश कुमार रोहिल्ला, राजकुमार शर्मा,दौलतराम प्रजापति, गुलाब सिंह कुश्वाह, सुरेश जांगडा, आनन्द कुमार, रमेश पायलट व बाबूलाल वर्मा उपस्थित थे।
किसने क्या कहा
पूर्व विधायक एवं नव-निर्माण समिति के प्रदेश अध्यक्ष रोशनलाल आर्य ने कहा कि हरियाणा में पहली बार गैर जाट लाल बर्दाश्त नहीं हो रहा है। कभी भी जाट मुख्यमंत्रियों ने प्रदेश के 81 फीसदी लोगों के दर्द को नही समझा। पटवारी तक भी जाट ही लगाए। मुख्यमंत्री को पाकिस्त ानी बोलकर 35 बिरादरियों पर हमला किया जा रहा है। उन्होंने भिवानी के सांसद धर्मवीर पर भी कटाक्ष किया। धर्मवीर कहते हैं कि अफसर सुनते नहीं है। लेकिन हरियाणा में जाटों का ही राज रहा है। उन्होंने कहा कि जाटों को आरक्षण से ज्यादा सत्ता जाने का दर्द है।
पिछड़ा वर्ग संयुक्त समिति के प्रदेश अध्यक्ष शांता कुमार ने कहा कि जाट दबाव बनाकर आरक्षण लेने की फिराक में हैं। लेकिन उनकी इस कोशिश को किसी भी तरह से कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जाटों द्वारा एनसीबीसी कमीशन पर जाटों के हक में फैसला देने का दवाब डाला गया।
------------------------
यादव सभा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश यादव ने कहा कि राजकुमार सैनी ओबीसी की नहीं 35 बिरादरियों की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह आखिरी दम तक राजकुमार सैनी के साथ ओबीसी की लड़ाई के लिए साथ रहेंगे। आरक्षण से छेड़छाड़ न करने दी जाएगी।
-----------------
मिस्ड कॉल से सदस्यता अभियान
ओबीसी ब्रिगेड की ओर से सदस्यता अभियान शुरू किया गया है। यहां पर यादव सभा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश यादव ने बताया कि एक मोबाइल नंबर है, जिस पर मिस्ड कॉल देकर सदस्य बना जा सकता है। इसके अलावा किसी भी वक्त किसी को परेशानी हो तो इस नंबर पर कॉल की जा सकती है। तुरंत 50 लोग पहुंच जाएंगे।
खाली कुर्सियों पर दिया स्पष्टीकरण
सैनी पब्लिक स्कूल के ग्राउंड में करीब दो हजार कुर्सियां लगाई गई थी लेकिन यहां करीब एक हजार लोग ही पहुंचे। ऐसे में खाली कुर्सियां देख वक्ताओं ने मंच से स्पष्टीकरण भी दिया। कहा कि दीवाली की वजह से लोग काम में लगे हुए हैं। इसलिए यहां नहीं आए।
आरक्षण में छेड़छाड़ नहीं होगी बर्दाश्त
रेवाड़ी। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेसी नेता कप्तान अजय सिंह यादव ने कहा कि पिछड़ों के आरक्षण में छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जाटों को आरक्षण देना है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान में संशोधन कराए। 27 फीसदी में हिस्सा नहीं देने दिया जाएगा। देश में पिछड़ा वर्ग की संख्या ज्यादा है, ऐसे में उन्हें और आरक्षण मिलना चाहिए। कप्तान अजय सिंह यादव एकता रैली में सांसद सैनी के पहुंचने से पहले ही अपना भाषण समाप्त कर रवाना हो गए। वे बिहार में महागठबंधन की जीत पर वहां अपने समधी पूर्व मुख्यमंत्री लाल प्रसाद से मिलने के लिए यहां निकल गए।