{"_id":"6807e5fe5f11f04c5a06d4a5","slug":"numberdar-association-submitted-memorandum-to-the-personal-secretary-of-union-minister-rao-inderjit-singh-rewari-news-c-198-1-rew1001-218290-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नंबरदार एसोसिएशन ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के निजी सचिव को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नंबरदार एसोसिएशन ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के निजी सचिव को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
फोटो: 09रेवाड़ी। गांव रामपुरा स्थित केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के आवास पर ज्ञापन सौंप
रेवाड़ी। शहर के बाल भवन परिसर में सोमवार को नंबरदार एसोसिएशन हरियाणा के राज्य प्रधान उदयराज राव नंबरदार की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को अपनी लंबित मांगों को जल्द पूरा कराने के लिए एक ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में जगदेव नंबरदार सेहलंग, प्रधान जिला नंबरदार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ और नरेंद्र सिंह नंबरदार गांव नौताना कार्यकारिणी सदस्य विशेष रूप से शामिल हुए।
बता दें कि उक्त एसोसिएशन इससे पहले बावल विधायक डाॅ. कृष्ण कुमार, रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और कोसली विधायक अनिल यादव को सीएम नायब सिंह सैनी के नाम अलग-अलग ज्ञापन सौंप चुकी है।
सोमवार को नंबरदार एसोसिएशन का एक शिष्टमंडल रामपुरा हाउस पहुंचा और वहां केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के निजी सचिव को अपना मांग पत्र सौंपा। यह ज्ञापन सौंपने वालों में उप प्रधान अर्जुन सिंह, महासचिव धर्मबीर यादव, सचिव विकास यादव, तहसील प्रधान जसवंत सिंह, प्रेस सचिव जोगेंद्र राव, ओमप्रकाश, रूपचंद मुंडिया खेड़ा, बीर सिंह भगवानपुर, हीरालाल तीतरपुर, सुंदर लाल गंगायचा, दयानंद गुजरीवास, चंद्रसेन, रणबीर, मोतीलाल ततारपुर, रविंद्र, विजयपाल चौकी नबर दो और संजय ढ़ोकिया आदि शामिल थे।
विज्ञापन
उक्त एसोसिएशन के राज्य प्रधान उदयराज राव नंबरदार ने जिला भर से आए नम्बरदारों को बताया कि राज्य विधानसभा के चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों को पंचकुला में राज्यस्तरीय नंबरदार सम्मेलन बुलाने का पत्र लिखा था, जो बाद में स्थगित हो गया था, उस सम्मेलन को जल्द बुलाकर सीएम नायब सिंह अपनी की हुई घोषणा को जल्द पूरा करे।