फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   numberdar association met mla

Rewari News: ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को जल्द मिले मुआवजा

Wed, 15 Jan 2025 10:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 15 Jan 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
numberdar association met mla
नंबरदार एसोसिएशन ने विधायक को सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। गांव खिंजूरी में नंबरदार वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से राज्य प्रधान उदयराज राव नंबरदार के नेतृत्व में बुधवार को बावल विधायक डाॅ. कृष्ण कुमार को सीएम नायब सिंह सैनी के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया है कि गत दिसंबर में आई तेज बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की सरसों और गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। उसका मुआवजा दिया जाए।
राज्य प्रधान उदयराज राव ने विधायक को बताया कि धारूहेड़ा उप तहसील क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों में ओलावृष्टि से फसल को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि गेहूं की फसल में 50 फीसदी से अधिक जबकि सरसों की फसल में शत-प्रतिशत नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने विधायक से आग्रह किया कि वह ओलावृष्टि प्रभावित धारूहेड़ा और बावल तहसील क्षेत्र के गांवों के किसानों को जल्द उनकी खराब हुई गेहूं, सरसों और बागवानी की फसल को हुए नुकसान का मुआवजा दिलवाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और राजस्व विभाग की ओर से विशेष गिरदावरी का काम संबंधित गांव के नंबरदार और पीड़ित किसान की मौजूदगी में किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक डाॅ. कृष्ण कुमार ने कहा कि उन्होंने खुद भी बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई फसल का जायजा लिया है। वह जल्द सीएम नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर उनको इस क्षेत्र में हुए फसल के नुकसान की जानकारी देकर संबंधित किसानों को आर्थिक राहत देने की मांग करेंगे। नंबरदार एसोसिएशन के प्रधान उदयराज राव ने नंबरदारों की लंबित सभी मांगों को सीएम नायब सिंह सैनी के सामने उठाने का विधायक से आग्रह किया।

इस मौके पर उन्होंने विधायक से कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों को पंचकूला में राज्यस्तरीय नंबरदार सम्मेलन बुलाने का पत्र लिखा था, जो बाद में स्थगित हो गया था। उस सम्मेलन को जल्द बुलाकर सीएम नायब सिंह अपनी की हुई घोषणा को जल्द पूरा करें। इस मौके पर एसोसिएशन के संरक्षक विक्रम सिंह नंबरदार ख़ालेटा, रूपचंद नंबरदार लिसाना, सह प्रेस सचिव रामचंद्र मीरपुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed