फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Now MA Geography and M.Com will also be taught in Kharkhara College.

Rewari News: खरखड़ा कॉलेज में अब एमए भूगोल और एमकाॅम की भी पढ़ाई होगी

Mon, 24 Jun 2024 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 24 Jun 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Now MA Geography and M.Com will also be taught in Kharkhara College.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले के चार काॅलेजों ने नए कोर्स का प्रस्ताव उच्च शिक्षा विभाग को भेजा था लेकिन सिर्फ खरखड़ा राजकीय कॉलेज को स्नातकोत्तर में दो नये विषयों एमए भूगोल और एमकॉम की पढ़ाई शुरू कराने की अनुमति मिली है। दोनों विषयों में 40-40 सीटें मिली हैं।
उच्च शिक्षा विभाग ने अप्रैल में नए कोर्स शुरू करने के लिए डिमांड मांगी थी। इसमें जिले से चार कॉलेजों ने मांड भेजी थी लेकिन इस बार सिर्फ खरखड़ा राजकीय कॉलेज को ही पीजी में दो कोर्स मिले हैं। खरखड़ा कॉलेज में अब एमए भूगोल और एमकॉम की पढ़ाई होगी। बाकी किसी भी कॉलेज को इस बार नए कोर्स नहीं मिले हैं।
विज्ञापन


कॉलेजों को नए कोर्स नहीं मिलने का एक कारण संबंधित काॅलेज में स्टाफ की कमी है। ज्यादातर कॉलेजों में किसी न किसी विषय के प्रवक्ता नहीं है। नए कॉलेजों में तो डेपुटेशन पर ही नियुक्ति की हुई है। राजकीय कॉलेज कोसली ने मैथ ऑनर्स और एमएससी की डिमांड भेजी थी लेकिन कोर्स नहीं मिल सके। सेक्टर-18 स्थित गर्ल्स कॉलेज की तरफ से भी पोर्टल पर डिमांड भेजी गई लेकिन नए कोर्स नहीं मिले। बावल राजकीय कॉलेज से भी एमए राजनीति विज्ञान, एमकॉम व एमए इतिहास की डिमांड भेजी गई थी लेकिन कोई नया कोर्स नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरखड़ा कॉलेज की प्रिंसिपल व डीएचओ डॉ. अर्चना सुट्टा ने कहा कि कॉलेज में नए कोर्स के लिए पोर्टल के जरिये डिमांड भेजी गई थी। अब हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट की ओर से जारी किए गए पत्र अनुसार कॉलेज को पीजी में दो कोर्स नए मिले हैं। दोनों कोर्स में 40-40 सीटें मंजूर की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed