{"_id":"66e8bdb5901abc41ab0962d8","slug":"now-42-candidates-are-in-the-fray-in-rewari-bawal-and-kosli-constituency-rewari-news-c-198-1-rew1001-209436-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रेवाड़ी, बावल और कोसली विस क्षेत्र में अब 42 प्रत्याशी मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रेवाड़ी, बावल और कोसली विस क्षेत्र में अब 42 प्रत्याशी मैदान में
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले के रेवाड़ी, कोसली और बावल विधानसभा क्षेत्र से एक-एक प्रत्याशी के नामांकन पत्र वापस लेने के बाद अब मैदान में कुल 42 प्रत्याशी रह गए हैं।
नामांकन पत्र वापसी के अंतिम दिन सोमवार को कोसली, बावल और रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से एक-एक उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 57 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। नामांकन पत्रों की छंटनी के दौरान 72-बावल विधानसभा क्षेत्र में 14 में से 11 उम्मीदवार, 73-कोसली विधानसभा क्षेत्र में 24 में से 19 उम्मीदवारों और 74-रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में 19 में से 15 नामांकन पत्र स्वीकृत किए गए थे।
नामांकन पत्र की छंटनी प्रक्रिया के दौरान तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 45 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र स्वीकृत किए गए थे जिनमें तीन प्रत्याशियों ने नामांकनपत्र वापस ले लिया। नामांकन के अंतिम दिन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 39 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। बावल विधानसभा क्षेत्र से 12, कोसली विधानसभा क्षेत्र से 20 और रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से 7 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। एसडीएम रेवाड़ी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को नामांकन पत्र वापसी का अंतिम दिन था। अब कुल 42 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान 5 अक्तूबर और मतगणना 8 अक्तूबर को होगी।
किस विधानसभा में कितने प्रत्याशी ..
कोसली विधानसभा क्षेत्र
कुल नामांकन : 24
स्वीकृत किए :18
नामांकन रद्द हुए : 6
वापसी : 1
अब मैदान में बचे : 17
रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र
कुल नामांकन किए : 19
स्वीकृत किए: 14
नामांकन रद्द हुए : 4
नामांकन वापस लिए : 1
अब मैदान में बचे : 14
बावल विधानसभा क्षेत्र
कुल नामांकन आए : 14
स्वीकृत किए: 11
नामांकन रद्द हुए : 2
नामांकन वापस लिए : 1
अब मैदान में बचे : 11
-- -- -- -- -- -- -