फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Non-interlocking work will affect railway services.

Rewari News: नॉन इंटरलॉकिंग कार्य से रेलसेवाएं रहेंगी प्रभावित

Wed, 03 Dec 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 03 Dec 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Non-interlocking work will affect railway services.
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। संवाद - फोटो : सीएमओ को कार्यकारिणी गठन संबंधी सूची सौंपते प्राइवेट अस्पताल संघ के पदा​धिकारी।
रेवाड़ी। रेवाड़ी-भिवानी रेलखंड पर स्थित किशनगढ़ बालावास रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किए जा रहे हैं। इसके लिए रेलवे प्रशासन ने ब्लॉक लिया है। इस वजह से रूट की कई रेल सेवाओं के संचालन पर प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 54787 भिवानी–रेवाड़ी पैसेंजर, 21 दिसंबर को एक ट्रिप, गाड़ी संख्या 59632, रेवाड़ी–हिसार पैसेंजर, 20 दिसंबर को एक ट्रिप व गाड़ी संख्या 59631, हिसार–रेवाड़ी पैसेंजर, 21 दिसंबर को एक ट्रिप के लिए रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 54782, रेवाड़ी–बठिंडा पैसेंजर, 21 दिसंबर 2025 को रेवाड़ी के बजाय भिवानी स्टेशन से प्रारंभ होगी। इस कारण यह सेवा रेवाड़ी से भिवानी के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि नॉन इंटरलॉकिंग का काम रेलवे सिग्नलिंग और पॉइंट मशीनों के अपग्रेडेशन से जुड़ा होता है। इस प्रकार के कार्य के दौरान किसी भी लापरवाही की गुंजाइश नहीं होती। इसलिए रेल यातायात रोकना अनिवार्य हो जाता है। उन्होंने कहा कि कार्य पूरा होने के बाद इस खंड पर ट्रेन संचालन और अधिक सुरक्षित, तेज और तकनीकी रूप से मजबूत हो जाएगा।यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित ट्रेनों का समय और स्थिति अवश्य जांच लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed