फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Nominate for National Children's Award by 31st

Rewari News: राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 तक करें नामांकन

Mon, 29 Jul 2024 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 29 Jul 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Nominate for National Children's Award by 31st
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के तहत बहादुरी, खेलकूद, सोशल साइंस, विज्ञान एवं तकनीक पर्यावरण सहित आर्ट एवं कल्चर के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चे जिनकी आयु 31 जुलाई को 5 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक हो, उन्हें जनवरी 2025 में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति पुरस्कृत करेंगी। अवार्ड की घोषणा 26 दिसंबर 2024 को राष्ट्रीय वीर बाल दिवस के अवसर पर की जाएगी। डीसी ने बताया कि दो श्रेणियों नामत: बाल वीरता पुरस्कार व बाल उत्कृष्टता पुरस्कार में विभाजित किया गया है। दोनों श्रेणियों में कुल 25 बच्चों का चयन किया जाएगा। दोनों ही पुरस्कारों में एक-एक लाख रुपए की राशि एवं एक मैडल सहित प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed