फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   No water supply since last 15 days

ढालियावास में 15 दिनों से नहीं आया पानी, लोग पहुंचे जिला सचिवालय

Tue, 06 Jul 2021 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
No water supply since last 15 days
रेवाड़ी। भीषण गर्मी के बीच पानी की आपूर्ति नहीं मिलने से जिले में कई जगहों पर परेशानी पैदा हो रही है। सोमवार को जहां रामपुरा के ग्रामीणों ने मटका फोड़ प्रदर्शन करते हुए जाम लगाया था। वहीं मंगलवार को शहर से सटे भक्ति नगर ढालियावास के ग्रामीण फरियाद लेकर जिला सचिवालय पहुंचे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है किसी व्यक्ति विशेष के कहने पर उनकी पानी की आपूर्ति रोकी गई है। पिछले 15 दिनों से ग्रामीण एक-एक बूंद को तरस रहे हैं। पानी की मारामारी इतनी ज्यादा है कि गांव में आए दो पानी के टैैंकरों पर पानी भरने को लेेकर महिलाएं घायल तक हो गईं।
विज्ञापन

सचिवालय पहुंच दुखड़ा सुनाते हुए कांता देवी, पुष्पा देवी, सुनीता, लक्ष्मी, संतोष, सुनील व धर्मपाल ने कहा कि गांव में 60 से अधिक घर हैं। पिछले 15 दिनों से लोग पानी की बूंद-बूंद को तरस गए हैं। वे पानी खरीदकर या फिर दूरदराज से पानी लाकर प्यास बुझाने को मजबूर हैं। सुबह उठते ही सबसे बड़ी समस्या पानी की ही होती है। महिलाएं दिनभर पानी को लेकर इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि उनके गांव में पिछले कई सालों से साउथ सिटी सोसायटी से पानी आपूर्ति किया जाता रहा है। उन्होंने एक व्यक्ति विशेष पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने अपनी पावर का फायदा उठाते हुए इस सप्लाई पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा संबंधित जेई व एसडीओ इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि गांव मेें केवल साउथ सिटी से ही सप्लाई दी जा सकती है। इसके बावजूद संबंधित अधिकारी पानी नहीं छोड़ रहे हैं। इस कोरोना काल में नहाना-धोना तो दूर पीने तक के पानी को लोग तरस गए हैं। सीटीएम रोहित कुमार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि शाम तक उन्हें पानी की सप्लाई दे दी जाएगी। जिसके बाद ग्रामीण घरों को लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed