{"_id":"6a92a84db04ad8ef960f375a","slug":"man-stabs-friend-to-death-in-rewari-following-a-dispute-after-drinking-alcohol-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: दोस्त ने की दोस्त की चाकू मारकर हत्या; पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग के चलते किया मर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: दोस्त ने की दोस्त की चाकू मारकर हत्या; पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग के चलते किया मर्डर
Sat, 29 Aug 2026 03:08 PM IST
मयूर शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Published by: मयूर शर्मा
Updated Sat, 29 Aug 2026 03:08 PM IST
सार
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गोविंद का विक्रम की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग था। आरोप है कि शराब पीने के दौरान गोविंद ने दोस्त की पत्नी को गलत नीयत से छू लिया, जिससे दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि विक्रम ने चाकू मारकर गोविंद की हत्या कर दी।
विज्ञापन
आरोपी विक्रम को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेवाड़ी। मोहल्ला शक्ति नगर में शुक्रवार की देर रात एक युवक ने पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग के चलते अपने दोस्त की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक गोविंद (25) शक्ति नगर का रहने वाला था। वह मूल रूप से नेपाल के जिला कैलाली सुदूर पश्चिम प्रांत के बर्दगोरिया का निवासी था। आरोपी विक्रम भूल भी उसी के गांव का रहने वाला है। पुलिस ने विक्रम को गिरफ्तार कर लिया है। गोविंद रक्षाबंधन की छुट्टी होने पर दोस्त के कमरे पर शराब पार्टी करने आया था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गोविंद का विक्रम की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग था। आरोप है कि शराब पीने के दौरान गोविंद ने दोस्त की पत्नी को गलत नीयत से छू लिया, जिससे दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि विक्रम ने चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया।
वहीं, आरोपी की पत्नी बीच-बचाव करने आई तो उसने अपनी पत्नी पर भी हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गई। इसके बाद आरोपी दोनों को खून से लथपथ हालत में छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। यहां युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पत्नी को भी थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस को मिली थी ये सूचना
डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 28 अगस्त की देर रात करीब 11-12 बजे थाना माडल टाउन पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहल्ला शक्ति नगर की गली नंबर-11 में किराये पर रहने वाले विक्रम भूल ने आपसी झगड़े के दौरान एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया है।
विज्ञापन
घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण करने के लिए सीन ऑफ क्राइम टीम को मौके पर बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए। जांच में सामने आया कि आरोपी विक्रम ने अपने ही गांव के गोविंद पर चाकू से वार किया था। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल गोविंद को तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान गोविंद ने दम तोड़ दिया।
मकान मालिक के बयान पर एफआईआर दर्ज
मोहल्ला शक्ति नगर निवासी मकान मालिक नितीश कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि विक्रम अपनी पत्नी प्रियंका उर्फ धना भूल के साथ पिछले करीब डेढ़ साल से उनके कमरे में किराये पर रह रहा था और पीजी में खाना बनाने व मेहनत मजदूरी का काम करता है। मृतक गोविंद भी आरोपी के गांव का ही रहने वाला था, जिसका विक्रम के घर 7-8 दिनों में आना-जाना लगा रहता था। गोविंद सेक्टर-18 स्थित एक पीजी में रसोइया था।
शुक्रवार की शाम को गोविंद, विक्रम के कमरे पर आया था, जहां दोनों मिलकर पार्टी कर रहे थे। देर रात दोनों शराब पी रहे थे। शोर सुनकर जब नितीश मौके पर पहुंचा तो गोविंद लहूलुहान अवस्था में पड़ा था और पास खड़े विक्रम के कपड़ों पर खून के छींटे लगे हुए थे। नितीश को आते देख विक्रम मौके से भाग गया। नितीश के बयान के आधार पर थाना माडल टाउन में हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
पूछताछ में बोला आरोपी- पत्नी पर रखता था गलत नजर
डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा की गई शुरुआती पूछताछ में आरोपी विक्रम ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि गोविंद उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता था। घटना वाली रात भी गोविंद ने उसकी पत्नी के साथ अभद्र हरकत की, जिससे गुस्सा होकर उसने चाकू से हमला कर गोविंद की हत्या कर दी। पुलिस द्वारा आरोपी को अदालत में पेश करके आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विक्रम डेढ़ साल से बच्चों के साथ किराये पर था रह रहा
मकान मालकिन सुमित्रा राव ने कहा कि वह राखी पर अपने मायके गई हुई थी। विक्रम पिछले करीब डेढ़ साल से उनके यहां किराये पर रह रहा था। बिल्डिंग में अन्य किरायेदार भी रहते है, परंतु गोविंद वहां नहीं रहता था। उन्हें रात को घटना का पता चला तो पति और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए थे। वह शनिवार सुबह घर पहुंची। यह भी बताया कि आरोपी विक्रम ने भागने की कोशिश की थी, लेकिन लोगों ने पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
मृतक दो बच्चों का पिता, नेपाल में ही रहता है परिवार
गोविंद के दो बच्चे हैं। पत्नी और बच्चे गांव में ही रहते हैं। कुछ माह पहले ही नेपाल से यहां आया था, जबकि विक्रम उर्फ भीम पहले से रेवाड़ी में रह रहा है।