फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   No problem will be allowed to bring DAP and SSP in the district: Deputy Commissioner

जिले में डीएपी और एसएसपी को लेकर नहीं आने दी जाएगी परेशानी ः उपायु्क्त

Sat, 23 Oct 2021 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
No problem will be allowed to bring DAP and SSP in the district: Deputy Commissioner
उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने कहा कि रेवाड़ी जिले में डीएपी व एसएसपी को लेकर किसी प्रकार की समस्या नहीं है। जिला प्रशासन की डीएपी वितरण पर पूरी निगरानी है। उन्होंने कहा कि किसानों को मांग के अनुरूप डीएपी सुचारु रूप से मिले इसके लिए आज भी रेवाड़ी जिले में 500 एमटी डीएपी जिले के 42 निजी विक्रेताओं को भेजा गया है। यह केंद्र जिले की सभी मंडियों व ग्रामीण क्षेत्रों में है। उन्होंने कहा कि अक्तूबर माह के दौरान जिले में 6500 एमटी डीएपी की आपूर्ति हो चुकी है। हरियाणा सरकार की ओर से समय-समय पर मांग के अनुरूप डीएपी की सप्लाई मिल रही है।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि खाद वितरण पर जिला प्रशासन की पूरी निगरानी है। उन्होंने बताया कि जिले के हर खंड के 10 केंद्रों के लिए सप्लाई जारी की गई है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अगर कहीं भी खाद की कालाबाजारी हो रही है या रेवाड़ी जिले के किसी भी खाद केंद्र से राजस्थान में डीएपी जाने की शिकायत मिले तो तुरंत जिला प्रशासन को सूचित करें। डीसी यशेंद्र सिंह ने कहा कि खाद वितरण कार्य में कालाबाजारी रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 9416130866 व 9466042005 नंबर जारी किए गए है यदि खाद से संबंधित कोई गड़बड़ी हो तो इन नंबरों पर सूचना दे सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed