फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Nitish was shot in a minor dispute, two arrested

Rewari News: मामूली विवाद में नितीश को मारी थी गोली, दो गिरफ्तार

Tue, 25 Jun 2024 03:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 25 Jun 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Nitish was shot in a minor dispute, two arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




रेवाड़ी। मोहल्ला मुक्तिवाड़ा में नितीश को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहल्ला गुर्जरवाड़ा रेवाड़ी निवासी विक्की व गांव भाखली निवासी नवीन कुमार के रूप में हुई है। विक्की के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई देशी पिस्टल बरामद की है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी विक्की ने बताया कि वारदात की रात उसकी मोहल्ला मुक्तिवाड़ा निवासी नितीश से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी जिसको लेकर उसने नितीश को गोली मार दी थी। वारदात में प्रयोग की गई अवैध पिस्टल वह अपने साथी गांव भाखली निवासी नवीन कुमार के पास से लेकर आया था। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन




पुलिस ने बताया कि मोहल्ला मुक्तिवाड़ा रेवाड़ी निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि 21 जून की रात करीब नौ बजे उसका भाई नितीश घर पर था। उस समय विक्की घर पर आया और नितीश को छत पर ले गया और वह उसे गोली मार दी। गोली लगने से नितीश गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान आरोपी विक्की अपनी बाइक लेकर मौके से भाग गया। उसके भाई का उपचार गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में चल रहा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed