{"_id":"699b42464746dd6d880d979f","slug":"nitin-of-seeha-will-be-seen-in-the-film-o-romeo-rewari-news-c-198-1-rew1001-233999-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सीहा के नितिन ओ रोमियो फिल्म में आएंगे नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सीहा के नितिन ओ रोमियो फिल्म में आएंगे नजर
Sun, 22 Feb 2026 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
अभिनेता नितिन राव
डहीना। गांव सीहा निवासी युवा अभिनेता नितिन राव ने अपनी अभियन क्षमता के दम पर फिल्म जगत में जगह बनाई है। उन्होंने ओ रोमियो फिल्म में सह-अभिनेता की भूमिका निभाई है।
साधारण किसान परिवार में जन्मे नितिन ने अपनी लगन, अनुशासन और निरंतर मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। नितिन ने बताया कि इस फिल्म में चयन ने उनके आत्मविश्वास को ऊंचाई दी है। इससे यह साबित हुआ है कि गैर-फिल्मी पृष्ठभूमि से आने वाले युवा भी प्रतिभा के दम पर इंडस्ट्री में जगह बना सकते हैं।
फिल्म का निर्देशन निर्देशक विशाल भारद्वाज ने किया है जबकि मुख्य भूमिकाओं में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी नजर आ रहे हैं।
ओ रोमियो फिल्म में नितिन का किरदार भले ही सहायक भूमिका में है लेकिन कहानी को भावनात्मक गहराई देने में उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है।
उनके अभिनय ने तृप्ति डिमरी के किरदार को भावनात्मक रूप से प्रभावित करते हुए कथा को मजबूती प्रदान की है। विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर जैसे स्थापित कलाकारों के साथ काम करने का अनुभव नितिन के लिए सीख और ऊर्जा से भरपूर रहा।
विज्ञापन
-
फिल्म सम्राट पृथ्वीराज, दरबार और बजाओ में नजर आ चुके
इससे पहले नितिन फिल्म सम्राट पृथ्वीराज, दरबार और बजाओ में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने नेट फ्लिक्स की वेब सीरीज तस्करी द स्मगलर्स वेब और चंद्रयान स्पेस जेन में भी अभिनय किया है। तस्करी: द स्मगलर्स वेब उनके कॅरिअर का अहम मोड़ साबित हुई, जिससे उन्हें व्यापक पहचान मिली है।
-
प्रोत्साहन ने अभिनय प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल (सत्र 2009) के पूर्व छात्र नितिन ने अपने स्कूली दिनों को याद करते हुए संस्थापक राम लाल सचदेवा और प्रिंसिपल का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियों और खेलों में भाग लेने के लिए मिले प्रोत्साहन ने उनकी अभिनय प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नितिन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता श्रीकृष्ण कुमार यादव और माता शारदा देवी के संस्कारों को दिया। साथ ही अपने भाई पिंकू और जीजा राकेश यादव का विशेष आभार व्यक्त किया, जिन्होंने संघर्ष के समय उनका हौसला बढ़ाया।