फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Night shelter became support for the destitute

Rewari News: रैन बसेरा बेसहारों का बना सहारा

Tue, 09 Jan 2024 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 09 Jan 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Night shelter became support for the destitute
रैन बसेरे में की गई व्यवस्था को दिखाता कर्मचारी। संवाद
रेवाड़ी। जिला प्रशासन की ओर से जिले में बनाए गए रैन बसेरे ठंड के मौसम में जरूरतमंदों व बेसहारा लोगों का सहारा बन रहे हैं।
विज्ञापन

जिला में प्रशासन शहर में जो भी व्यक्ति खुले में घूमता हुआ पाया जाता है तो उसे रैन बसेरे में आश्रय दिया जा रहा है। रैन बसेरों में उनकी सुविधा के लिए कंबल, रजाई, भोजन सहित अन्य व्यवस्था का प्रबंध किया गया है, ताकि किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी हो। एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह ने बताया कि जिले में स्थित पटवार घर के नजदीक, बावल में थाना रोड़ वार्ड नंबर 10, ओल्ड फायर स्टेशन नजदीक पुलिस स्टेशन व धारूहेड़ा स्थित संतोष धर्मशाला में रैन बसेरों का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खुले में सोते हुए जरूरतमंद, गरीब व बेसहारा लोगों को रैन बसेरों में आश्रय दिलवाकर उनकी मदद की जा रही है।


सर्दी से राहत पहुंचाना प्रशासन का मुख्य उद्देश्य

ठंड व शीतलहर के चलते जरूरतमंद, गरीब व बेसहारा लोगों की मदद करते हुए उन्हें सर्दी से राहत पहुंचाना प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से सजग एवं सतर्क है। ठंड में जरूरतमंद, गरीब व बेसहारा लोगों की मदद के लिए जिला प्रशासन आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए हैं। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति ठंड में बाहर न सोये इसके लिए जिला प्रशासन की टीम पूरी निगरानी के साथ कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed