फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Night bank wall market two shop

एक ही रात में बैंक की दीवार तोड़कर चोरी का प्रयास व ब्रास मार्किट से दो शोरूम के ताले तोड़कर लाखों रुपये के ब्रांडेड ड्रेस की च

Fri, 18 Dec 2020 10:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Night bank wall market two shop
कड़ाके की ठंड के बीच वीरवार की रात बदमाशों ने बैंक की दीवार तोड़कर चोरी का प्रयास व शहर के ब्रास मार्केट स्थित दो शोरूम के ताले तोड़कर लाखो रुपये के ब्रांडेड ड्रेस, नकदी व सामान चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने रोहड़ाई स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की शाखा चोरी की वारदात का प्रयास किया, लेकिन दीवार तोड़ने के बाद लॉकर नहीं टूटने पर फरार हो गए। बता दें कि वर्ष 2012 व 18 में भी इसी बैंक में चोरी का प्रयास हो चुका है, लेकिन तीनों ही बार चोर असफल रहे। वहीं दूसरी ओर शहर की पॉश ब्रास मार्केट में भी बदमाशों ने दो शोरूम के ताले तोड़कर वहां से हजारों की नकदी व सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बैंक में रात के समय सरक्षा गार्ड तैनात नहीं रहते हैं, इसके चलते ही चोरी के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं ब्रास मार्केट में एक माह के अंदर तीन शोरूम के ताले टूटने की वारदात से पुलिस गश्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

सीसीटीवी में दिखाई दे रहे हैं दो युवक
रोहड़ाई थाना पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में गांव रोहड़ाई स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के मैनेजर सतेंद्र यादव ने बताया कि रोजाना की तरह बैंक बंद करने के बाद सभी कर्मचारी घर लौट गए थे। देर रात दो बदमाशों ने बैंक के पीछे की दीवार तोड़ दी और अंदर दाखिल होते हुए पहले तो बैंक को खंगाला और फिर लॉकर को तोड़ने की काफी देर तक कोशिश की, लेकिन लॉकर नहीं टूट पाया। उसके बाद बदमाश फरार हो गए। सुबह बैंक की दीवार टूटी देख ग्रामीणों ने बैंक व पुलिस को सूचित किया। उसके बाद बैंक के अंदर जाकर देखा गया तो बदमाशों द्वारा लॉकर को तोड़ने की कोशिश के निशान मिले। सीसीटीवी कैमरों को चेक किया तो साफ दिख रहा था कि दो युवक किस तरह लॉकर को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दिए हैं। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ब्रास मार्केट में ब्रांडेड कंपनी के कपड़े चोरी
शहर की पॉश ब्रास मार्केट में भी बदमाशों ने एक कपड़े के नामी शोरूम के अलावा साथ लगती दुकान का ताला तोड़कर वहां से हजारों रुपए की नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। गांव रामपुरा निवासी दीपक ने मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने ब्रास मार्केट में ड्यूक कंपनी के नाम से कपड़ों का शोरूम खोला हुआ है। बीती रात वह शोरूम बंद कर घर चला गया था। सुबह शोरूम पर आया तो बाहर के ताले टूटे हुए थे और शटर आधा उठा हुआ था। अंदर के सीसे भी टूटे हुए मिले। शोरूम को चेक किया तो उसमें लाखों रुपये के ब्रांडेड कपड़ों के अलावा पांच हजार रुपये की नकदी गायब मिली। वहीं उसके साथ लगती शिव कॉलोनी निवासी संदीप की दुकान का ताला भी टूटा हुआ था। संदीप की दुकान से चोर एलईडी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन पहले बैंक से पौने छह लाख हो चुके चोरी
चार दिन पहले ही बदमाश गांव काकोड़िया स्थित दी रेवाड़ी केन्द्रीय सहकारिता बैंक में घुसकर पौने छह लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए थे। काकोड़िया की शाखा में चोरी की इस वारदात से पुलिस के होश उड़ गए थे। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं देर रात रोहड़ाई बैंक की शाखा और ब्रास मार्केट में दो शोरूम पर हुई चोरी की वारदात ने पुलिस सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed