फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   NHM employees submitted a memorandum regarding their demands

Rewari News: एनएचएम कर्मचारियों ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Thu, 03 Apr 2025 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
NHM employees submitted a memorandum regarding their demands
फोटो : 27सिविल सर्जन डॉक्टर नरेंद्र दहिया को ज्ञापन सौंपते एनएचएम कर्मचारी। स्रोत : संघ
रेवाड़ी। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ ने एनएचएम कर्मचारियों की मांगों को लेकर सिविल सर्जन डॉ. नरेंद्र दहिया को मिशन निदेशक एनएचएम पंचकूला के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें स्वास्थ्य कर्मचारी संघ रेवाड़ी से प्रधान रविंद्र यादव, महामंत्री श्याम शर्मा, एंबुलेंस से अरविंद कुमार देवेंद्र सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्याम शर्मा ने बताया कि एसएम कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पिछले कई सालों से मिशन निदेशक और मुख्यमंत्री से मिल भी चुके और लिखित में अपनी मांगों को मनवाने के लिए मुलाकात भी कर चुके हैं। मगर दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि सरकार ने एनएचएम के लिए कोई सही कदम नहीं उठाया, आज हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाएं एक नंबर पर बताई जाती हैं जो एनएचएम कर्मचारियों की मेहनत का ही नतीजा है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले पूरे हरियाणा के एनएचएम कर्मचारियों ने सीएम आवास पर जाकर मुख्यमंत्री से अपनी मांगे अवगत कराने की कोशिश की थी, जिस पर एनएचएम कर्मचारियों को कोई वित्तीय सहायता या कोई अन्य सहायता मिलने की बजाय सिर्फ लाठी डंडों से पिटाई और पानी की बौछारें साथ में आंसू गैस के गोले बरसाए गए। कहा कि एक बार फिर से सरकार से अपील करते हैं कि मांगों को पूरा किया जाए, अन्यथा आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed