{"_id":"6583343747412f77a004323d","slug":"new-variant-of-corona-increases-health-departments-concern-rewari-news-c-198-1-rew1001-7720-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कोरोना के नए वेरिएंट ने स्वास्थ्य विभाग की बढ़ाई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कोरोना के नए वेरिएंट ने स्वास्थ्य विभाग की बढ़ाई चिंता
विज्ञापन
रेवाड़ी। एक तरफ जहां चीन में फैले रहस्यमयी निमोनिया को लेकर पहले से ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर चल रहा है तो दूसरी तरफ अब कोरोना के नए वेरिएंट जेएन-1 ने चिंता और बढ़ा दी है। दरअसल, हाल ही में सरकार की तरफ से गाइडलाइन जारी की गई है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग को अपनी तैयारियां पूर्ण करने के लिए कहा गया है। जिले में अभी तक किसी प्रकार का कोई मामला तो नहीं आया है, लेकिन टेस्टिंग फिर से बढ़ा दी गई है। जिले में एनटीपीसीआर टेस्ट की सुविधा है। कर्मचारी भी पूरे हैं। ऐसे में टेस्टिंग को लेकर किसी प्रकार की परेशानी फिलहाल अभी तो नहीं है। कोरोना के नए वेरिएंट को देखते हुए गाइडलाइन में बुजुर्गों को भी विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
टेस्टिंग बढ़ाने पर दिया जा रहा जोर
कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से टेस्टिंग बढ़ाने पर भी जोर देने के लिए कहा गया है। साथ ही किसी भी ओपीडी में अगर इन्फ्लूएंजा के संदिग्ध कोई केस आते हैं तो उनको विशेष तौर पर देखा जाएगा। संदिग्ध लक्षणों वाले मरीज का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।
ऑक्सीजन प्लांटों की स्थिति ठीक
आक्सीजन प्लांट 2 नागरिक अस्पताल में और एक-एक बावल और कोसली में हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी यह चालू हालत में तो नहीं है, लेकिन जरूरत पड़ने पर इसे चालू किया जाएगा। बाकी ऑक्सीजन प्लांट की स्थिति पूर्ण रूप से ठीक है।
विज्ञापन
दो बीमारियों ने स्वास्थ्य विभाग की बढ़ाई चिंता
रहस्मयी निमोनिया और कोरोना के नए वेरिएंट ने स्वास्थ्य विभाग के लिए भी काफी मुश्किलें खड़ी कर दी है। कारण यह है कि दोनों ही बीमारियां काफी गंभीर हैं। दूसरी तरफ एक साथ दोनों ही बीमारियों से निपटना किसी चुनौती से कम नहीं है। क्योंकि पहले से स्वास्थ्य विभाग निमोनिया को लेकर सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के हिसाब से अपना कार्य कर रहा है।
कोरोना के नए वेरिएंट से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। साथ ही संबंधित स्टाफ को भी अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है। टेस्टिंग बढ़ाई जाएगी।
डॉ दीपक वर्मा, उप सिविल सर्जन