फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   New Toll Tax Rates to Come into Effect Tonight; Monthly Passes See an Increase This Time

Rewari News: टोल टैक्स की नई दरें आज रात से होंगी लागू, इस बार मासिक पास में इजाफा

Tue, 31 Mar 2026 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 31 Mar 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
New Toll Tax Rates to Come into Effect Tonight; Monthly Passes See an Increase This Time
गंगायचा जाट टोल प्लाजा। संवाद
रेवाड़ी। राष्ट्रीय राजमार्ग-352 के रोहतक-बावल फोरलेन खंड पर स्थित गंगायचा जाट टोल प्लाजा पर वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई शुल्क दरें 1 अप्रैल से प्रभावी होंगी। इस संबंध में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सक्षम प्राधिकारी द्वारा मंजूरी प्रदान कर दी गई है और सभी इसे लागू करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। नई टोल दरों में इस बार आम वाहन चालकों को राहत दी गई है। नई और पुरानी दरों की तुलना करने पर साफ तौर पर सामने आया है कि बढ़ोतरी का सबसे अधिक असर बड़े वाहनों पर पड़ा है।
विज्ञापन

नई दरों के अनुसार कार, जीप, वैन और अन्य हल्के मोटर वाहनों के एकल यात्रा शुल्क और एक दिन में दो यात्राओं के शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इनका एकल शुल्क 100 रुपये और दैनिक शुल्क 150 रुपये ही रखा गया है। हालांकि, मासिक पास में 35 रुपये की मामूली बढ़ोतरी की गई है, जो अब 3365 रुपये हो गया है।
विज्ञापन

वहीं हल्के वाणिज्यिक वाहन, मिनी बस और हल्के मालवाहक वाहनों के शुल्क में भी एकल और दैनिक दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन इनके मासिक पास में 50 रुपये की वृद्धि की गई है, जो अब 5235 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस और ट्रक जैसे मध्यम श्रेणी के भारी वाहनों के लिए एकल यात्रा शुल्क 320 रुपये ही रखा गया है, जबकि दैनिक शुल्क में 5 रुपये की बढ़ोतरी कर इसे 485 रुपये कर दिया गया है। इन वाहनों के मासिक पास में 115 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जो अब 10730 रुपये हो गया है।
--------------
इसमें हुई अधिक बढ़ोतरी:
सबसे अधिक बढ़ोतरी मल्टी एक्सल वाहनों (3 से 6 एक्सल), भारी निर्माण मशीनरी और अर्थ मूविंग उपकरणों में देखने को मिली है। इनका एकल शुल्क 5 रुपये बढ़ाकर 495 रुपये और दैनिक शुल्क 10 रुपये बढ़ाकर 740 रुपये कर दिया गया है। इनके मासिक पास में 180 रुपये की बढ़ोतरी कर इसे 16435 रुपये कर दिया गया है।
इसके अलावा सात या उससे अधिक एक्सल वाले ओवरसाइज वाहनों पर सबसे ज्यादा बोझ डाला गया है। इनके एकल शुल्क में 10 रुपये और दैनिक शुल्क में भी 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। सबसे बड़ी बढ़ोतरी इनके मासिक पास में 215 रुपये की हुई है, जो अब 20945 रुपये हो गया है।
-------------
संशोधन का फोकस बड़े और वाणिज्यिक वाहनों पर अधिक रहा:
कुल मिलाकर देखा जाए तो इस बार टोल दरों में संशोधन का फोकस बड़े और वाणिज्यिक वाहनों पर अधिक रहा है। सरकार ने आम लोगों को राहत देते हुए निजी वाहनों की दरों में न्यूनतम बदलाव किया है, जबकि सड़क उपयोग और रखरखाव से जुड़े खर्चों की भरपाई के लिए भारी वाहनों पर अधिक शुल्क लगाया गया है।
इस बदलाव का असर परिवहन लागत पर पड़ सकता है, जिसका प्रभाव आगे चलकर माल ढुलाई और बाजार कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है। हालांकि आम वाहन चालकों के लिए यह बढ़ोतरी ज्यादा बोझिल नहीं मानी जा रही है, जिससे उन्हें इस बार कुछ राहत जरूर मिलेगी।

-------------------------
वर्ष 2026-27 की टोल टैक्स की नई दरें:
वाहनों की श्रेणी----एकल यात्रा शुल्क---एक दिन में अधिकतम दो यात्राएं----मासिक पास (रुपये में)कार/जीप/वैन/हल्का मोटर वाहन---100---150---3365
हल्का वाणिज्यिक वाहन/मिनी बस--155---235--5235
बस/ट्रक---320---485--10730
एचसीएम/ईएमई/एमएवी (3 से 6 एक्सल),---- 495--740---16435
ओवरसाइज वाहन (सात या अधिक एक्सल)---630---945----20945
-----------------
वर्ष 2025-26 की टोल टैक्स की दरें:
कार/जीप/वैन/हल्का मोटर वाहन---100----150------3330
हल्का वाणिज्यिक वाहन/मिनी बस--155----235----5185
बस/ट्रक---320----480----10615
एचसीएम/ईएमई/एमएवी (3 से 6 एक्सल) 490----730----16255
ओवरसाइज वाहन (सात या अधिक एक्सल)-- 620----935----20730
-------------
वर्जन:
गंगायचा जाट टोल प्लाजा पर वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई शुल्क दरें 1 अप्रैल से प्रभावी होंगी। इस संबंध में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सक्षम प्राधिकारी द्वारा मंजूरी प्रदान कर दी गई है और इसे लागू करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
भारत यादव, एचआर हेड, गंगायचा जाट टोल प्लाजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed