फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   New PHC in Ghisa Ki Dhani will be operational from next week, health facilities will be available

Rewari News: अगले सप्ताह से संचालित होगी घीसा की ढाणी में नई पीएचसी, मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं

Sat, 19 Aug 2023 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 19 Aug 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
New PHC in Ghisa Ki Dhani will be operational from next week, health facilities will be available
रेवाड़ी। शहर की घीसा की ढाणी ​स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जो संचालित होगा । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर की ढाई लाख की आबादी को कवर करने वाले कुतुबपुर और राजीव नगर में चल रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर अब मरीजों का दबाव कम होगा। लंबे समय से की जा रही शहर में नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग अब पूरी हो चुकी है।
शहर के घीसा नगर में अगले सप्ताह से नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पूर्ण रूप से संचालित होगा। अभी यहां विभाग की ओर से कुछ स्टाफ बैठाया गया है, ताकि लोगों को इसके बारे में पता चल सके। इसके लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से जमीन को लेकर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

पुराने स्वास्थ्य केंद्र पर कम होगा मरीजों का भार
नियम अनुसार एक पीएचसी पर 50 हजार मरीजों के स्वास्थ्य का जिम्मा होता है। रेवाड़ी शहर की जनसंख्या ढाई लाख से अधिक है। कुतुबपुर और राजीव नगर में एक-एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण छोटी-छोटी बीमारियों की जांच के लिए मरीज नागरिक अस्पताल में पहुंचते हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक और स्टाफ नर्स होंगे तो नागरिक अस्पताल में भी छोटी-छोटी तकलीफों के उपचार के लिए मरीजों की भीड़ नहीं लगेगी।
जिले में पीएचसी की संख्या 21 होगी
जिले में नया पीएचसी बनने के बाद कुल संख्या 21 हो जाएगी। इनमें भाड़ावास, धारूहेड़ा, गुडियानी, बासदूदा, डहीना, जाटूसाना, फतेहपुरी, टांकड़ी, कसौला, संगवाड़ी, मसानी, गंगायचा अहीर, बव्वा, रत्नथल, सीहा, बोहतवास अहीर, आकेड़ा व लिलोढ़ शामिल हैं। पांच सामुदायिक स्वास्थ्य (सीएचसी) हैं, जिनमें नाहड़, बावल, खोल, गुरावड़ा व मीरपुर शामिल है। रेवाड़ी और कोसली में एक-एक नागरिक अस्पताल संचालित हैं।
चिकित्सक और स्टाफ की जल्द होगी नियुक्ति
घीसा नगर में नए पीएचसी के संचालित होने के बाद नियमित स्टाफ की भी नियुक्ति होगी। अभी अस्थायी रूप से स्टाफ की व्यवस्था की जाएगी। पीएचसी राजीव नगर में वर्तमान में 15 स्टाफ सदस्य कार्यरत हैं। इनमें से एक चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स, लैब तकनीशियन, फार्मासिस्ट, पांच एएनएम, अकाउंट असिस्टेंट, एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और एक काउंसलर शामिल हैं। इसी प्रकार की नियुक्ति नए पीएचसी में भी होगी।

लंबे समय से लोगों द्वारा नए पीएचसी की मांग की जा रही थी। निदेशालय की ओर से स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही स्टाफ की भी नियुक्ति भी की जाएगी। वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में डेपुटेशन पर स्टाफ लगाए जाएंगे। अभी फिलहाल कुछ स्टाफ बैठाया गया है। अगले सप्ताह में घीसा नगर में नई पीएचसी सुचारु रूप से आरंभ हो जाएगी। इससे लोगों को सामान्य बीमारियों के लिए नागरिक अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा।
- डॉ. दीपक वर्मा, नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed