Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   New centers established at IGU to promote skill development, employment, and research

Rewari News: आईजीयू में कौशल विकास, रोजगार और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए नए केंद्र गठित

Tue, 03 Nov 2026 11:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 03 Nov 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
New centers established at IGU to promote skill development, employment, and research
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और विद्यार्थियों के कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए कई नए केंद्रों और प्रकोष्ठों का गठन किया गया है। इनमें कौशल एवं उद्यमिता विकास केंद्र, कॉर्पोरेट संसाधन केंद्र और विश्वविद्यालय नवाचार एवं इनक्यूबेशन केंद्र शामिल हैं। कुलपति प्रो. असीम मिगलानी के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्राध्यापकों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
विज्ञापन

कौशल एवं उद्यमिता विकास केंद्र की निदेशक प्रो. रितु बजाज को बनाया गया है। इसके अंतर्गत उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ में डॉ. संदीप पुरवा, कौशल विकास में डॉ. ममता अग्रवाल, सामुदायिक आउटरीच में डॉ. सत्येंद्र और सीएसआर कोष प्रकोष्ठ में डॉ. संदीप कुमार को सहायक निदेशक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

कॉर्पोरेट संसाधन केंद्र की निदेशक प्रो. समृद्धि होंगी। इसके तहत प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट की जिम्मेदारी डॉ. सुशांत यादव, इंटर्नशिप की डॉ. मनजीत शर्मा, उद्योग संबंधों की डॉ. विक्रांत और कॅरिअर परामर्श की डॉ. भारती को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, विश्वविद्यालय नवाचार एवं इनक्यूबेशन केंद्र का निदेशक प्रो. सुनील कुमार को बनाया गया है। आईपीआर प्रकोष्ठ में डॉ. उदय चट्टोपाध्याय और इनक्यूबेशन केंद्र में डॉ. हेमंत कुमार सिंह यादव को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा प्रो. सतीश कुमार को विश्वविद्यालय पीठों का समन्वयक और डॉ. मीरा बांबा को उत्कृष्ट प्रथाओं का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

विश्वविद्यालय ने विभिन्न संस्थानों के साथ हुए समझौता ज्ञापनों के क्रियान्वयन और निगरानी के लिए 19 समन्वयक भी नियुक्त किए हैं। कुलपति प्रो. मिगलानी ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री तक सीमित न रखकर उन्हें व्यावहारिक कौशल, उद्यमिता और रोजगार के अवसरों के लिए सक्षम बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed