फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Narnaul experienced the coldest night in the state, with the temperature settling at 5.5 degrees Celsius.

Rewari News: प्रदेश में नारनौल की रात रही सबसे सर्द, पारा रहा 5.5 डिग्री

Wed, 26 Nov 2025 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Narnaul experienced the coldest night in the state, with the temperature settling at 5.5 degrees Celsius.
फोटो 23 नागरिक अस्पताल के पास अलाव तापते आमजन। संवाद
नारनौल। प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडी रात बुधवार को नारनौल में 5.5 डिग्री सेल्सियस रही जबकि सिरसा 5.8 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे स्थान पर रहा। इसके साथ ही महेंद्रगढ़ का रात का तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस के साथ तीसरे स्थान पर दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

जिले में पारा लुढ़कने लगा है और अधिकतर स्थानों पर रात का तापमान सिंगल डिजिट में पहुंच गया है। वर्तमान उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर हो रही बर्फबारी का असर सीधे तौर पर मैदानी क्षेत्र में दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आमजन सुबह के समय अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते हुए दिखाई देने लगे हैं। जिले में सुबह शाम ठंड ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। जिले में नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन और रात के तापमान क्रमश 22.8 व 5.5 डिग्री और 23.0 व 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में दिन और रात के तापमान सामान्य से 5.0 और 4.2 डिग्री सेल्सियस सामान्य से नीचे बने हुए हैं और शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से केवल उत्तरी पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी करेगी।

27-28 नवंबर के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में कहीं-कहीं आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी जिससे संपूर्ण इलाके में तापमान में हल्का उतार चढ़ाव ही देखने को मिलेगा।

बॉक्स:
प्रदेश में रात का तापमान

स्थान डिग्री सेल्सियस


नारनौल 5.5

सिरसा 5.8

महेंद्रगढ़ 5.9
हिसार 6.6

करनाल 7.0

जींद 7.2
कैथल 7.3

सोनीपत 7.3

भिवानी 7.5

पानीपत 7.9

पंचकुला 7.9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed