{"_id":"6aaed2a5fff74be454093512","slug":"five-students-named-miss-fresher-at-the-womens-regional-centres-freshers-party-rewari-news-c-198-1-rew1001-245742-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: महिला रीजनल सेंटर की फ्रेशर पार्टी में पांच छात्राएं बनीं मिस फ्रेशर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: महिला रीजनल सेंटर की फ्रेशर पार्टी में पांच छात्राएं बनीं मिस फ्रेशर
Sat, 19 Sep 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
कॉलेज में आयोजित फ्रेशर पार्टी में एक मंच पर आए विद्यार्थी व स्टाफ। स्रोत : कॉलेज
कोसली। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के महिला रीजनल सेंटर कृष्ण नगर में सांस्कृतिक विभाग की ओर से फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। पांच छात्राएं बनीं मिस फ्रेशर से नवाजी गईं।
कार्यक्रम का आयोजन डॉ. प्रवेश भारद्वाज, डॉ. सोनिया यादव, डॉ. अंजलि यादव और डॉ. अंजलि पांचाल के नेतृत्व में हुआ। इसमें बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष तथा एमए अंग्रेजी और एमए राजनीति विज्ञान प्रथम वर्ष की नवप्रवेशित छात्राओं ने भाग लिया।
वरिष्ठ छात्राओं ने नवागंतुक छात्राओं के स्वागत में हरियाणवी लोकनृत्य, एकल गायन और समूह नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस फ्रेशर प्रतियोगिता रही। इसमें रैंप वॉक, सोलो डांस, टंग ट्विस्टर और पेपर डांस के विभिन्न राउंड कराए गए। निर्णायक मंडल में डॉ. रीनू यादव, डॉ. सुनीता यादव और नीलम यादव शामिल रहीं।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष से मेघा, बीएससी से रेनु, बीकॉम से श्रुति, एमए अंग्रेजी से मधु और एमए राजनीति विज्ञान से कुसुम को मिस फ्रेशर चुना गया। विजेता छात्राओं को ताज पहनाकर और उपहार देकर सम्मानित किया गया।
रीजनल सेंटर के निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय बेटियों को आत्मनिर्भर, संस्कारवान और सशक्त बनाने के लिए कार्य कर रहा है। डॉ. अनिल कुमार ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन और मेहनत के साथ पढ़ाई करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन बीएससी द्वितीय वर्ष की निकिता, हिमांशी, सुहानी, शिवानी, खुशी और शुचेता ने किया। इस दौरान डॉ. प्रदीप शर्मा, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. योगेंद्र सिंह सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।