{"_id":"6838afd080860acb790820c7","slug":"narbir-was-made-the-chairman-of-the-school-management-committee-rewari-news-c-198-1-rew1001-220250-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बनाए गए नरबीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बनाए गए नरबीर
Fri, 30 May 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 30 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 4गांव सीहा के सरकारी स्कूल में आयोजित सांझी सभा में एकत्रित हुए गणमान्य। स्रोत : स्क
संवाद न्यूज एजेंसी
डहीना। गांव सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया की अध्यक्षता में हुई सभा में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया गया। इस दौरान दसवीं कक्षा की टॉपर रही छात्रा नंदिनी के पिता नरबीर को स्कूल प्रबंधन समिति का अध्यक्ष और सुमन देवी (लुहाना) को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
सरपंच सरिता यादव, शिक्षाविद रामकुमार, प्राध्यापक यशपाल आर्य, नरेश कुमार, अभिभावक रीना, पूनम, संजीता, पुरुषोत्तम, हनुमान सिंह व एबीआरसी अनुराधा चौहान को सदस्य बनाया गया। आय-व्यय का विवरण देकर सोशल ऑडिट करवाया गया।
सत्यवीर नाहड़िया ने 2 वर्षों के कार्यकाल की प्रगति रिपोर्ट रखते हुए समिति, ग्राम पंचायत तथा सभी अभिभावकों का आभार ज्ञापित किया। वहीं निवर्तमान समिति अध्यक्ष नरेश कुमार तथा सेवानिवृत्ति मुख्य अध्यापक रामकुमार ने विद्यालय की बहुआयामी प्रगति पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
इस अवसर पर विद्यालय की दो वर्षो की रचनात्मक गतिविधियों पर एक शॉर्ट फिल्म भी दिखाई गई। आयोजन समिति की ओर से वरिष्ठ प्राध्यापक हरीश कुमार ने आभार जताया।