फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Narasimha Rao, Chaudhary Charan Singh and MS Swaminathan made notable contributions

Rewari News: नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और एमएस स्वामीनाथन का रहा उल्लेखनीय योगदान

Sun, 11 Feb 2024 01:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Narasimha Rao, Chaudhary Charan Singh and MS Swaminathan made notable contributions
रेवाड़ी। जनस्वास्थ्य और अभियांत्रिकी मंत्री बनवारी लाल ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और महान वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के प्रशंसनीय निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश व समाज के विकास, प्रगति एवं समृद्धि की दिशा में तीनों महान विभूतियों का उल्लेखनीय योगदान रहा है। उन्होंने शनिवार को बावल नगरपालिका बावल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव व कृषि वैज्ञानिक स्वामीनाथन को भारत रत्न की उपाधि देकर पूरे देश का मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस फैसले से देशभर के किसानों में इस बात की खुशी की लहर है कि एक किसान नेता और एक कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न मिला है। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने हमेशा किसान हित और उनके आधारभूत मुद्दों को हमेशा प्राथमिकता दी व किसानों के अधिकारों और कल्याण के लिए उन्होंने पूरा जीवन समर्पित किया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन ने आधुनिक कृषि और किसानों को आर्थिक मजबूती देने के लिए काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed