फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   NA

Rewari News: बजट से नौकरीपेशा व व्यापारी खुश, गृहिणियों ने बताया मिला-जुला

Wed, 01 Feb 2023 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
NA
संवाद न्यूज एजेसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश किया। इससे जहां कई लोग खुश हैं, तो कई लोग मायूस नजर आ रहे हैं। बजट पर में सात लाख तक कोई टैक्स नहीं देने की घोषणा पर लोगों ने कहा कि इससे आम लोगों को राहत मिलेगी। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि ये थोड़ा और बढ़ता तो और बेहतर रहता। गृहिणियों के लिए आम बजट में रसोई गैस के बढ़ते दामों से राहत मिलने की उम्मीद रही, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इससे उन्होंने रसोई का बजट गड़बड़ाने की बात कही, व्यापारियों ने अच्छा बजट बताते हुए खुशी जताई है। वहीं युवा वर्ग को रोजगार को लेकर बात की गई। लोगों द्वारा इसे मिलाजुला बजट बताया जा रहा है।
-------------------------------
विज्ञापन


समृद्ध भविष्य के निर्माण की दिशा में सरकार का बेहतर कदम
कार्बन तीव्रता को कम करने और नए हरित रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए हरित ईंधन, ऊर्जा और निर्माण प्रथाओं को अपनाने को प्राथमिकता देता है। हरित विकास दृष्टिकोण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता सभी भारतीयों के लिए एक स्वच्छ और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण की दिशा में एक कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-धर्मबीर चौकन, उद्योगपति
-------------------------------
बजट से प्राइवेट सेक्टर के लोगों को मिलेगी राहत
सरकार ने टैक्स लैब में छूट दी है। यह बहुत अच्छी सोच है। प्राइवेट सेक्टर के लोगों को इससे राहत मिलेगी। टैक्स में छूट मिलने से उद्योगपतियों को भी बड़ी राहत मिली है। केंद्र सरकार का यह बजट कुल मिलाकर हर वर्ग के हित में हैं।
-राजीव यादव, प्रबंधक
--------------------------
युवाओं के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे
आम बजट में दुकानदारों व व्यापारियों को राहत मिली है। आम आदमी को भी इससे फायदा पहुंचेगा। वर्तमान सरकार ने हर वर्गों को कुछ न कुछ फायदा पहुंचाया है। युवाओं को भी रोजगार के अवसर प्रदान होंगे। इससे देश को आगे बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
-दीपक कौशिक, दुकानदार
---------------------------
टैक्स में छूट देना तोहफा से कम नहीं
सरकार का बजट बेहतरीन है। नौकरीपेशा लोगों के लिए टैक्स में छूट देना तोहफा से कम नहीं है। रोजगार के अवसरों को बढ़ाने की बात की गई है। इसके अलावा किसी तरह की कोई महंगाई नहीं की है।
-रोहित,नौकरीपेशा
--------------------
ओवरऑल बेहतर बजट
टैक्स को लेकर सरकार का अच्छा प्रयास है। ओवरऑल बेहतर बजट है। सोने चांदी महंगा हो गया है। ऐसे में शादी के सीजन में लोगों को खरीदारी करने में मुश्किल होगी। बजट में रेलवे को लेकर अच्छे प्रावधान किया गया है।
-हेमंत चौहान,युवा
-------------------
युवाओं के लिए नए आयाम स्थापित होंगे
आम बजट देश के हित में है। बुजुर्गों व किसानों के लिए भी आम बजट में बहुत कुछ है। देश आत्मनिर्भर की ओर बढ़ रहा है। युवाओं के लिए नए आयाम भी स्थापित होंगे।
-कैलाश चंद, बुजुर्ग
---------------------

आम बजट सराहनीय
आम बजट देखा जाए तो रोजगार को बढ़ाने में फोकस किया गया है। वर्तमान सरकार द्वारा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी कोशिश की जा रही रही है। स्वास्थ्य व शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए सरकार पूरी कोशिश कर रही है। बजट सराहनीय है।

-सुधीर यादव, एडवोकेट
---------------------
अन्न श्री योजना बेहद कारगार साबित होगी
आम बजट मध्यम वर्ग के लोगों के लिए बहुत अच्छा है। टैक्स स्लैब में छूट दी गई है। घरेलू क्षेत्र के लिए अन्न श्री योजना बेहद कारगर साबित होगी। कंपनियों द्वारा पर्यावरणीय रूप से टिकाऊ और जिम्मेदार कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए एक हरित ऋण कार्यक्रम को अधिसूचित किया जाना एक सराहनीय कदम है।
-अरुण चतुर्वेदी, सीए
----------------------------------

नौकरीपेशा लोगों को बजट से राहत
पिछले 9 साल से टैक्स स्लैब में बदलाव का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर आई है। अब 7 लाख रुपये तक सालाना कमाने वाले व्यक्ति को कर नहीं देना होगा। इससे नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत मिली है।
-मोहित जैन, सीए
----------------------

रसोई गैस दामों को कम करना चाहिए था
आम बजट में घर के बजट को ध्यान रखते हुए महंगाई पर लगाम लगानी चाहिए थी। रसोई गैस दामों को कम करने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बजट में युवाओं को रोजगार देने की बात कही गई है।
-सुशीला देवी, गृहिणी
-------------------
बजट मिला-जुला
महंगाई ने तो आम आदमी की कमर तोड़ दी है। कुछ चीजों के दाम कम हुए हैं, लेकिन रसोई गैस को लेकर गृहिणियों की उम्मीदें थी, लेकिन गैस को कम नहीं किया गया है। बजट मिला-जुला है।
-ऊषा देवी ,गृहिणी
--------------------
अन्न को बढ़ावा देने के लिए फंड सराहनीय पहल
पशुपालन डेयरी मत्स्य पालन पर ध्यान देते हुए कृषि ऋण लक्ष्य को बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रुपये किया गया है। मोटे अनाजों या श्री अन्न को बढ़ावा देने के लिए 22 सौ करोड़ का फंड दिया गया है।
-बच्चू सिंह, किसान
--------------------
कृषि ऋण के लक्ष्य को बढ़ाना अच्छी बात
आम बजट से किसान खुश है। किसानों को सरकार की ओर से तरह-तरह की मदद करने की बात कही गई है। कृषि ऋण के लक्ष्य को बढ़ाकर 20 लाख करोड़ कर दिया गया है।
-किशन प्राणपुरा, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed