{"_id":"63dab0e737101d38d2140a75","slug":"na-rewari-news-c-17-1-53911-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 'एक ईंट, एक व्यक्ति' एम्स संघर्ष समिति का जनसंपर्क अभियान जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 'एक ईंट, एक व्यक्ति' एम्स संघर्ष समिति का जनसंपर्क अभियान जोरों पर
Thu, 02 Feb 2023 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 02 Feb 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंड। एम्स संघर्ष समिति मनेठी के तत्वावधान में 5 फरवरी के कार्यक्रम एक ईंट एक व्यक्ति के साथ मनेठी उप तहसील में हजारों की संख्या में पहुंचने की अपील के साथ जन अभियान शुरू किया गया है। इसके लिए ग्रामीणों की टीम का गठन किया गया है। टीम को बुधवार को संघर्ष समिति के प्रधान श्योताज सिंह पूर्व सरपंच मनेठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। टीम का नेतृत्व कर्नल राजेंद्र सिंह,देशराज,मास्टर लक्ष्मण सिंह,कप्तान मनफूल सिंह ओमप्रकाश सैन,बलबीर पंच व मास्टर भारत ने किया।
संघर्ष समिति के प्रवक्ता राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि 1 से 4 फरवरी तक जिला रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ में जन अभियान चलाया जाएगा। 5 फरवरी को हजारों की संख्या में पुरुष और महिलाएं एक ईंट के साथ मनेठी उप तहसील में इक्ट्ठा होंगे। एम्स संघर्ष समिति के प्रधान श्योताज सिंह ने जनता से अपील की है कि एम्स निर्माण का संघर्ष सभी का साझा संघर्ष है। एम्स संघर्ष समिति के संघर्ष का ही परिणाम है कि एम्स का निर्माण माजरा में होगा। माजरा के बहादुर लोगों का भी आभार जताया,जिन्होंने जमीन देकर बड़ा काम किया।