फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   NA

Rewari News: सरकार ने सरपंचों पर अंगुली उठाकर मतदाताओं की भावनाओं को पहुंचाई ठेस

Thu, 02 Feb 2023 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 02 Feb 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
NA
कोसली। प्रदेश सरकार की ओर से लागू ई-टेंडरिंग व राइट टू रिकॉल के विरोध में नाहड़ खंड के सरपंचों की ओर से दिया जा रहा धरना बुधवार को भी जारी रहा। इस दौरान सरपंचों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा सरकार का पुतला भी फूंका गया। इस दौरान आसपास के 5 गांवों के ग्रामीणों ने आंदोलन कर रहे सरपंचों को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि वे जनता के चुने हुए प्रतिनिधि है, लेकिन सरकार ने उन पर अंगुली उठाकर मतदाताओं को चोट पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि 3 फरवरी को नरवाना में होने वाली मुख्यमंत्री की जनसभा का विरोध करेंगे।
विज्ञापन

जिला के सरपंचों की ओर से ई टेंडरिंग के विरोध में आंदोलन किया जा रहा है। नाहड़ खंड के सरपंचों की ओर से खंड कार्यालय पर धरना दिया जा रहा है। इस दौरान सरपंचों की ओर से विकास कार्यों को भी नहीं किया जा रहा है। नाहड़ के सरपंचों ने खंड कार्यालय पर सरकार का पुतला फूंका तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। नाहड़ सरपंच एसोसिएशन के प्रधान महेंद्र सिंह ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगों को नहीं मानेगी तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। अगर एक सप्ताह के दौरान सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना तो जिलेभर के सरपंच चंड़ीगढ़ व दिल्ली के कूच करेंगे। इस अवसर पर सरपंच एसोसिएशन के संरक्षक पहलाद सिंह,महासचिव आशीष प्रजापति,साधुराम नयागांव, सुनील झौलरी, सज्जन मुमताजपुर व श्याम यादव भाकली सहित अन्य सरपंच मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर बावल खंड सरपंच एसोसिएशन की ओर से चेतावनी दी गई है कि जल्द ही सरकार ने अपने कानून को वापस नहीं लिया तो वे इसके विरोध में हाईवे को जाम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed