फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   NA

Rewari News: कोसली का पशु अस्पताल खस्ताहाल, टूट कर गिर रहा है प्लास्टर

Wed, 01 Feb 2023 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 01 Feb 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
NA
कोसली। कोसली का पशु चिकित्सालय का भवन जर्जर अवस्था में है। करीब 30 साल पूर्व बनाए गए बकरी पालन सेंटर के भवन में यह पशु अस्पताल संचालित किया जा रहा है। इस पशु अस्पताल में 15 से अधिक गांवों के पशुओं का इलाज किया जाता हैं। इसके बावजूद भी कई बार वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी भवन की मरम्मत की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। जिससे यहां काम करने वाले डॉक्टर और अन्य स्टाफ हमेशा दहशत में रहते हैं। वहीं पशुओं के लिए दवा लेने आने वाले लोग भवन के बाहर ही खड़े रहते हैं। जर्जर भवन की हालत इतनी खस्ता है कि वह कभी भी गिरकर ध्वस्त हो सकता है।
विज्ञापन

बतादें कि यहां कान्हड़वास,छव्वा, भाकली बी, नठेड़ा व भाकली सहित अन्य गांवों के पशुपालक आते हैं। लेकिन कई सालों से भवन की मरम्मत नहीं हुई। हवा व पानी के चलते दवाइयां खराब हो रही हैं। जर्जर भवन में बैठ कर कर्मचारी काम करते हैं। बारिश के दिनों में यहां बैठना जोखिम से कम नहीं है। कासेली क्षेत्रमें पशुपालन लोगों की रोजी-रोटी का एक बड़ा जरिया है। बड़ी संख्या में लोग कृषि व्यवसाय के साथ पशुपालन का काम कर रहे हैं। बेजुबानों के सेहत सुधार के ढांचागत विकास पर नजर डालें तो सब कुछ सन्नाटा दिखाई देता हैं। संसाधनों की उपलब्धता का भले ही दावा किया जा रहा हो लेकिन अभी भी यहां दवाओं से लेकर अन्य सुविधाओं का अभाव है जिसके चलते पशुपालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कंडम हो चुका भवन
पशु चिकित्सालय भवन के जर्जर होने के बाद पीडब्ल्यूडी ने कंडम घोषित कर दिया है। पीडब्ल्यूडी यह मान चुका है कि भवन से कभी भी हादसा हो सकता है और इसके नीचे बैठकर काम नहीं होना चाहिए। इसके बावजूद बेजुबान जानवरों का इलाज कार्यरत स्टाफ खतरे की जद में रहकर करने को मजबूर है। अब जर्जर हाल के चलते अधिकारी व कर्मचारियों में काम के दौरान हादसे का भय बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग 30 साल पुराना है भवन
बताया जा रहा है कि पशु चिकित्सालय का यह भवन लगभग 30 साल पुराना है। यहां एक पशु चिकित्सक, एक वीएलडी एवं एक स्वीपर की स्वीकृति हैं, लेकिन यहां स्वीपर लंबे समय से नहीं है। जबकि उपमंडल स्तर पर दो वीएलडी की पोस्ट होनी जरूरी हेेती है। अस्पताल पर क्षेत्र के पशुओं के इलाज तथा टीकाकरण का जिम्मा है, लेकिन दवाओं का भी अभाव बना रहता है।
कागजों में घूम रही नए भवन की मांग
बेजुबानों के इलाज के लिए उपमंडल मुख्यालय में संचालित पशु चिकित्सालय भवन जर्जर हालत में हैं। पूंजी के बिना इनका रखरखाव करना विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। नए भवन के निर्माण और मरम्मत के लिए स्थानीय स्तर पर पशुपालन विभाग से पत्राचार उच्च अधिकारियों को किए गए, लेकिन भवनों की हालत अभी भी जस की तस बनी है। एक ओर जहां सरकार नित नए निर्माण कार्य करते हुए विकास को बढ़ावा दे रही है, वहीं दूसरी ओर कासेली के पशु अस्पताल की अनदेखी कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। जानकारी के अनुसार यहां कई वर्षों से रंग-रोगन का कार्य तक नहीं किया गया है। आए दिन नगर और मुख्यालय के आसपास रहने वाले लोग यहां अपने पशुओं के इलाज को पहुंचते हैं। जर्जर भवन के बाहर पशुओं का इलाज होता है।

अनदेखी कुछ और ही कहानी बयां कर रही
अधिकारियों के पास कई बार भेजा जा चुका है एस्टीमेट
वर्जन
अस्पताल का भवन बेहद जर्जर है। नये भवन के लिए एस्टीमेट बनवाकर कई बार उच्च अधिकारियों के पास भेजा जा चुका है। कई बार अधिकारियों को मौखिक रूप से भी बताया जा चुका है। खुले में बैठकर पशुओं का इलाज करना पड़ रहा है।
-डॉ. अनिल कुमार, प्रभारी पशु अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed