{"_id":"67e9991e193d7ee8780e40c1","slug":"mustard-crop-lifted-in-grain-markets-rewari-news-c-198-1-rew1001-217234-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अनाज मंडियों में हुई सरसों की उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अनाज मंडियों में हुई सरसों की उठान
Mon, 31 Mar 2025 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 24शहर की अनाज मंडी में चल रहा उठान कार्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले की अनाज मंडियों में रविवार को सरसों की उठान का कार्य किया गया। रेवाड़ी अनाज मंडी में अभी तक कुल 52000 क्विंटल सरसों खरीदी जा चुकी है। करीब 90% खरीदी गई फसल का उठान किया जा चुका है।
कोसली अनाज मंडी में अभी तक 52 हजार से ज्यादा क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है। इसमें से करीब 32 हजार क्विंटल की खरीद की जा चुकी है। अभी तक करीब 12 हजार क्विंटल सरसों का उठान किया जा चुका है। बावल अनाज मंडी में 4 हजार बैग का रविवार को उठान हुआ। वहीं, अब किसान एक दिन में 25 क्विंटल की जगह 40 क्विंटल सरसों की बिक्री कर सकते हैं।
गेट पास कटवाने के लिए किसानों को फसल पंजीकरण कागज, पंजीकृत किसान का आधार कार्ड, बैंक की कॉपी की एक-एक कॉपी लेकर आनी होगी। अब अगर कोई किसान तय मात्रा से ज्यादा सरसों लेकर आ गया तो बाकी सरसों अगले दिन या फिर दूसरी जगह ही बिक्री करनी पड़ेगी। सरसों की सरकारी समर्थन मूल्य पर बिक्री के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी है।
विज्ञापन
कल से होगी गेहूं की खरीद
जिले में 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी। करीब 56930 हेक्टेयर के लिए 28727 किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर गेहूं का पंजीकरण कराया है। किसानों की सरकारी खरीद पोर्टल पर पंजीकरण के हिसाब से होगी। बिना पंजीकरण किसानों से उपज नहीं खरीदी जाएगी। मौजूदा समय में अनाज मंडियां सरसों से अटी पड़ी है। ऐसे में अब गेहूं की आवक होने के बाद मंडियां अनाज से अट जाएंगी। इससे व्यवस्था बनाने में भी काफी परेशानी होगी। हर साल इसी प्रकार की स्थिति देखने को मिलती है। आढ़ती चाहते हैं कि सरसों की उठान की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। नहीं तो गेहूं और सरसों मंडी में रखना काफी मुश्किल हो जाएगा। व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने भी आदेश जारी कर दिए हैं, ताकि समय रहते किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।