फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   murder police arrest

दीप्ति के हत्यारोपी को पुलिस काबू कर सूरत से लाई रेवाड़ी

Thu, 12 Dec 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
murder police arrest
रेवाड़ी। सात दिसंबर की अलसुबह दिल्ली निवासी युवती की हत्या के शव को धारूहेड़ा के नंदरामपुर बास रोड पर फेंकने के आरोपी दिल्ली निवासी बॉडी बिल्डर हेमंत लांबा को धारूहेड़ा पुलिस ने सूरत पुलिस सेे प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 7 दिसंबर की सुबह धारूहेड़ा के नंदरामपुर बास रोड पर एक युवती का शव मिला था। युवती को गोलियां लगी हुई मिली थी। युवती के पास मिले विजिटिंग कार्ड के आधा पर युवती की पहचान हनुमानगढ के कस्बा संगरिया हाल दिल्ली के रोहिणी निवासी दीप्ति गोयल के रूप में हुई। युवती की हत्या के बादसे उसके लापता मोबाइल के आधार पर पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही थी। इसी दौरान गुजरात के सूरत पुलिस की सूचना के बाद रेवाड़ी पुलिस नेे युवती की हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

ओला कैब के ड्राइवर की हत्या कर सूरत गाड़ी बेचते समय आया चढ़ा पुलिस हत्थे
बुधवार को दक्षिण हरियाणा रेंज के एडीजीपी डॉ आरसी मिश्रा ने अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि युवती की हत्या के बाद आरोपी हेमंत लांबा ने युवती के मोबाइल फोन से ओला कैब बुक की थी। कैब के चालक दिल्ली निवासी देवेंद्र के साथ वह जयपुर पहुंचा था और यहां उसने कैब चालक को भी गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। उसके बाद वह कैब को बेचने के लिए सूरत पहुंचा था। इस दौरान वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इसकी जानकारी मिलने पर एसपी नाजनीन भसीन ने सूरत पुलिस के उच्च अधिकारियों से बात की और फिर सूरत पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक नाजनीन भसीन ने बताया कि आरोपी फेसबुक आईडी से काफी हाई प्रोफाइल लग रहा है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed