फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Municipal workers continue their strike for the sixth day, city turns into a garbage dump

Rewari News: छठे दिन भी नगरपालिका कर्मी धरने पर अड़े रहे, शहर कूड़े के ढेर में तब्दील

Thu, 07 May 2026 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Municipal workers continue their strike for the sixth day, city turns into a garbage dump
नगरपालिका परिसर में सफाई कर्मचारी धरने पर बैठे। संवाद
बावल। कस्बे की नगरपालिका परिसर में सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुरू किया गया दो दिवसीय धरना अब बढ़ाकर सात दिन का कर दिया गया है। धरने के छठे दिन भी कर्मचारी नगर पालिका परिसर में एकत्र होकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते रहे। वहीं शहर में सफाई न होने से शहर कूड़े के ढेर में तब्दील हो गया है।
विज्ञापन

अशोक कुमार ने बताया कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर धरना और प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग उठाई कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए विभागीय कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये किया जाए तथा गुरुग्राम में निकाले गए 3,480 कर्मचारियों को बहाल किया जाए। इसके अलावा कर्मचारियों की मृत्यु और सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये मुआवजा देने तथा संबंधित कोर्ट के फैसलों को लागू करने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने के चलते कस्बे की सफाई व्यवस्था पर भी असर पड़ने लगा है। कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लग गए हैं जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में कूड़ा जमा होने से दुर्गंध फैल रही है और नालियां भी गंदगी से भर गई हैं।

कूड़े के ढेरों में पशु घूमते नजर आ रहे हैं, जिससे स्थिति और खराब हो रही है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को जल्द नहीं माना गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर अशोक कुमार, बबीता, शीला, किरण, संदीप, योगेश, जवाहर सिंह, सुमन, कमलेश, रोहताश सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed