Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Municipal council meeting on the 26th; concrete decisions regarding development are expected.

Rewari News: नगर पालिका की बैठक 26 को, विकास से जुड़े ठोस निर्णय लिए जाने की उम्मीद

Mon, 23 Nov 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 23 Nov 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Municipal council meeting on the 26th; concrete decisions regarding development are expected.
धारूहेड़ा के विकास की दिशा तय करेगी 26 नवंबर की सामान्य बैठक, फाइनेंस सब-कमेटी के गठन पर रहेंगी - फोटो : सांकेतिक
धारूहेड़ा। नगर पालिका की 26 नवंबर को होने वाली नगर पालिका की बैठक शहर के विकास को गति देने, नगरपालिका के वित्तीय प्रबंधन को मजबूत करने और वार्ड स्तर पर लंबित समस्याओं के समाधान के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। लोगों को उम्मीद है कि इस बैठक में विकास से जुड़े ठोस निर्णय लिए जाएंगे।
विज्ञापन

धारूहेड़ा में आबादी बढ़ने के साथ औद्योगिक विस्तार हो रहा है लेकिन शहर की बढ़ती जरूरतों के मुकाबले बुनियादी सुविधाओं का विकास आज भी बड़ी चुनौती बना हुआ है। कहीं सड़कों की समस्या है तो कहीं जल निकासी, सफाई, स्ट्रीट लाइट, पेयजल और अन्य नागरिक सुविधाओं को लेकर लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बैठक के एजेंडे में सबसे महत्वपूर्ण विषय नगरपालिका की फाइनेंस सब-कमेटी का गठन है। इस कमेटी के माध्यम से नगरपालिका के वित्तीय कार्यों, बजट और उपलब्ध संसाधनों के बेहतर प्रबंधन को लेकर व्यवस्था बनाने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी का गठन होने से वित्तीय मामलों की निगरानी और विकास कार्यों से जुड़े फैसलों में बेहतर समन्वय की उम्मीद की जा रही है। ऐसे में बैठक के दौरान इस विषय पर होने वाला निर्णय खास महत्व रखेगा।
इसके अलावा पिछली सामान्य बैठक की कार्रवाई और उसमें लिए गए निर्णयों की पुष्टि भी की जाएगी। वहीं नगरपालिका अध्यक्ष की अनुमति से अन्य महत्वपूर्ण जनहित के विषयों और वार्डों से संबंधित समस्याओं को भी बैठक में उठाया जा सकेगा।

केंद्रीय मंत्री और विधायक सहित पार्षदों को भेजा आमंत्रण
नगरपालिका प्रशासन की ओर से बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह, रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, नगरपालिका उपाध्यक्ष अमन राव तथा विभिन्न वार्डों के पार्षदों को विधिवत सूचना भेजी गई है।बैठक के लिए वार्ड 1 से कविता बुधवार, वार्ड 2 से देवेंद्र कुमार शर्मा, वार्ड 3 से त्रिलोक सिंह धारीवाल, वार्ड 4 से निहाल सिंह, वार्ड 5 से गोपाल, वार्ड 6 से कृष्णा, वार्ड 7 से मोनिका, वार्ड 9 से रंजन यादव, वार्ड 10 से अमित यादव, वार्ड 11 से रीना रानी, वार्ड 12 से धर्मबीर, वार्ड 13 से प्रिया कुमारी, वार्ड 14 से अनिल कुमार, वार्ड 15 से किरण, वार्ड 16 से मनीषा सैनी, वार्ड 17 से मंशा सैनी और वार्ड 18 से सुमित्रा देवी को आमंत्रित किया गया है।

वर्जन
नगरपालिका की सामान्य बैठक 26 नवंबर को सुबह 11 बजे नगरपालिका कार्यालय में आयोजित की जाएगी। बैठक नियमानुसार सूचना भेज दी गई है। बैठक के एजेंडे में पिछली बैठक की कार्रवाई की पुष्टि और फाइनेंस सब-कमेटी का गठन प्रमुख रूप से शामिल है।-सुमित कुमार, सचिव, नगर पालिका धारूहेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed