फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Motivated people towards cleanliness and waste management.

Rewari News: स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के लिए किया प्रेरित

Sat, 13 Jun 2026 10:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 13 Jun 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Motivated people towards cleanliness and waste management.
अभियान के तहत गली की सफाई करते कर्मी। स्रोत : प्रशासन
रेवाड़ी। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को गांवों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। सफाई कर्मियों ने घर-घर जाकर कूड़े का उठान किया और सार्वजनिक स्थलों-नालियों की सफाई की। इस दौरान स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद व एडीसी राहुल मोदी ने बताया कि इस अभियान में ग्राम सचिवों की ओर से पंचायत सदस्यों, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीणों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

उन्होंने चार तरह के अलग-अलग रंग कोड वाले डिब्बों गीला, सूखा, सेनिटरी और विशेष देखभाल वाला कचरा का इस्तेमाल करने के बारे में भी विस्तार से समझाया।
अभियान के दौरान सड़कों एवं गलियों की सफाई की गई और तथा क्षेत्रवासियों को स्वच्छता बनाए रखने और कचरे का उचित निस्तारण करने के लिए जागरूक किया गया।
डीसी अभिषेक मीणा ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्वच्छता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने और इसमें जनसहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने लोगों से अपने घरों, गांवों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता जनभागीदारी से संचालित होने वाला अभियान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed