{"_id":"6877e5d2f30c493e6a081ff4","slug":"most-private-schools-remained-closed-demand-for-making-laws-for-the-safety-of-teachers-rewari-news-c-198-1-rew1001-222698-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अधिकांश निजी स्कूल बंद रहे, शिक्षकों की सेफ्टी के लिए कानून बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अधिकांश निजी स्कूल बंद रहे, शिक्षकों की सेफ्टी के लिए कानून बनाने की मांग
विज्ञापन
फोटो : 14जानकारी देते हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारीगण। स्रोत : एसोसिएशन
रेवाड़ी। हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की अपील पर जिले में निजी स्कूल बंद रहे। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ निजी स्कूल खुले हुए थे।
स्कूल बंद को सफल बनाने के लिए हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल यादव ने हरियाणा के सभी निजी स्कूलों के संगठनों के साथ-साथ हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन व अन्य सभी संगठनों के पदाधिकरियों और शिक्षकों से बात की थी।
एक निजी स्कूल में प्रेसवार्ता करते हुए एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक जवाहर दूहन ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की और पूरे समाज को इस पर विचार करने का सुझाव दिया। सरकारी अध्यापकों ने काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर विरोध दर्ज किया।
जिला प्रधान नवीन सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार से अपील की गई कि विद्यालयों में शिक्षकों की सेफ्टी के लिए कोई कानून बनना चाहिए। इसी के साथ-साथ यह घटना पूरे समाज, प्रदेश व राष्ट्र के लिए एक चिंता का विषय है। रामपाल यादव ने यह भी बताया कि इस घटना के बाद शिक्षाविद, सरकार, प्रशासन व पूरे समाज को मिलकर ऐसी योजना बनानी चाहिए ताकि विद्यार्थी और शिक्षक का पवित्र रिश्ता बना रहे और इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने इस बंद को सफल बताया और पीड़ित परिवार के लिए इसे सच्ची श्रद्धांजलि कहा। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष रणबीर चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता अजय, पूर्व जिला अध्यक्ष सुमेर सिंह, सुरेंदर सिवाच उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इस वजह से किया गया था बंद का ऐलान
गुरु पूर्णिमा के दिन जिला हिसार की हांसी तहसील के एक गांव में निजी स्कूल के संचालक प्राचार्य जगबीर पान्नू की उनके ही स्कूल के दो नाबालिग विद्यार्थियों की तरफ से चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल यादव के नेतृत्व में अगले ही दिन मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया गया था जिसमें मांग की गई थी कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उन्हें कड़ी सजा दी जाए। इसी को देखते हुए स्कूल बंद करके रोष जताने का ऐलान किया गया था।