{"_id":"66da17148f0e3d66dd082644","slug":"most-of-the-street-lights-damaged-due-to-short-circuit-in-underground-cable-rewari-news-c-198-1-rew1001-208976-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अंडर ग्राउंड केबल में शॉट सर्किट से अधिकतर स्ट्रीट लाइट खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अंडर ग्राउंड केबल में शॉट सर्किट से अधिकतर स्ट्रीट लाइट खराब
Fri, 06 Sep 2024 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 06 Sep 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 13रेवाड़ी। भाड़ावास मार्ग पर रात के समय बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर के प्रमुख मार्गों पर अधिकतर स्ट्रीट खराब होने से रात में अंधेरा पसरा रहता है। इसकी वजह से दुर्घटना और आपराधिक घटना होने की आशंका रहती है। बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव होने से अंडर ग्राउंड केबल में शार्टसर्किट के कारण स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है।
वर्तमान में शहर के कई मार्गों पर स्ट्रीट लाइट बंद है। शहर के महाराणा प्रताप चौक से अनाजमंडी रोड, मिनी बाईपास, भाड़ावास रोड, बावल रोड और पुराने हाउसिंग बोर्ड मार्ग पर अधिकतर स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है। सर्कुलर रोड पर कई स्ट्रीट लाइटें जवाब दे चुकी है। स्ट्रीट लाइट खराब होेने से ब्रास मार्केट व नेहरू पार्क से सेक्टर-1 मार्ग पर रात में अंधेरा छाया रहता है।
पिछले दिनों शहर के महाराणा प्रताप चौक से अनाजमंडी रोड, दिल्ली रोड, नाईवाली चौक, मुख्य बाजार, मिनीबाईपास, झज्जर रोड, नारनौल रोड, महेंद्रगढ़ रोड, गढ़ी बोलनी रोड, बावल रोड, पुराना हाउसिंग बोर्ड रोड, ब्रास मार्केट, सर्कुलर रोड व भाड़ावास रोड की स्ट्रीट लाइट चालू की गई थी। इनमें से कई स्थानों पर फिर स्ट्रीट लाइट खराब हो गई है।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता लगने के बाद शहर के सभी कार्य रुक गए थे। बाद में मुख्यालय से शहरी निकाय को आवश्यक कार्यों के लिए अनुमति दे दी गई थी। शहरी निकाय को स्ट्रीट लाइट की मरम्मत करने व डोर-टू- डोर कचरा कलेक्शन सहित कई जरूरी काम करने के निर्देश दिए गए थे। अधिकारियों के अनुसार गत दिवस स्ट्रीट लाइट को ठीक करने का वर्क ऑर्डर किया गया है। जल्द ही स्ट्रीट लाइट दुरुस्त कराई जाएगी।
जलभराव से अंडरग्राउंड केबल में आ रही गड़बड़ी
जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के के बाद शहर के विभिन्न मार्गों पर जलभराव हो जाता है। सड़कों पर जलभराव होने के कारण स्ट्रीट लाइट के अंडर ग्राउंड केबल में शॉटसर्किट से खराबी आ गई है जिससे स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है। इस समस्या की तरफ नगर परिषद की ओर से ध्यान तक नहीं दिया जाता है। अगर जलनिकासी की अच्छी व्यवस्था कर दी जाए तो इससे अन्य कई समस्या खुद बखुद दूर हो जाएंगी। बारिश के बाद पुराने हाउसिंग बोर्ड का मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो जाता है जिससे आने जाने में लोगों को परेशानी होती है।
वर्जन:
शहर के विभिन्न मार्गों पर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट जल्द ही दुरुस्त करवाई जाएगी। ऐसे स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।-पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद रेवाड़ी।