{"_id":"67e5961cd4eb6affa10bc700","slug":"more-than-500-applications-under-pm-surya-ghar-free-electricity-scheme-rewari-news-c-198-1-rew1001-217085-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 500 से अधिक आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 500 से अधिक आवेदन
Thu, 27 Mar 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 27 Mar 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम कोसली में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अत्यंत लोकप्रिय साबित हो रही है। यहां 500 से अधिक उपभोक्ता इस स्कीम के पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं।
बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता विजयपाल यादव ने बताया कि कोसली डिवीजन में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में दो किलोवाट तक के सोलर पावर प्लांट पर केंद्र सरकार व हरियाणा सरकार द्वारा अंत्योदय परिवार के लाभपात्र को अनुदान दिया जाता है। उदाहरण के तौर पर जिस परिवार की वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपये है, वह पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ ले सकता है। दो किलोवाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट पर केंद्र सरकार 60 हजार रुपये तथा हरियाणा सरकार 50 हजार रुपये का अनुदान देती है। इसमें केंद्र सरकार से मिलने वाली सब्सिडी उपभोक्ता के सीधे खाते में जमा होती है, जब कि हरियाणा सरकार से मिलने वाले अनुदान का पात्र व्यक्ति को यहां सीधे चेक दिया जाता है।
विजयपाल यादव ने बताया कि अभी तक 99 बीपीएल उपभोक्ताओं को 48 लाख 98 हजार रुपये की सब्सिडी के चेक दिए जा चुके हैं। दो किलोवाट का सोलर पावर प्लांट लगवाने के लिए करीब सवा लाख रुपये की लागत आती है, जिसमें से एक लाख दस हजार रुपए बीपीएल उपभोक्ता को अनुदान के रुप में वापस मिल जाते हैं। इस प्रक्रिया में एक माह से अधिक समय नहीं लगता।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि तीन किलोवाट की क्षमता के सोलर पावर प्लांट पर केंद्र सरकार की ओर से 78 हजार रुपए का अनुदान दिया जाता है, जिसकी लागत करीब पौने दो लाख रुपए है। इसमें राज्य सरकार की ओर से आर्थिक सहायता नहीं दी जाती।