फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   More than 45 thousand Agri Stack IDs have been created in the district.

Rewari News: जिले में 45 हजार से ज्यादा एग्री स्टैक आईडी बनाई जा चुकी

Sat, 17 Jan 2026 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 17 Jan 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
More than 45 thousand Agri Stack IDs have been created in the district.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि समेत केंद्र सरकार की ओर से संचालित हो रही विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए अब तक 45 हजार से ज्यादा एग्री स्टैक आईडी बनाई जा चुकी है। बगैर एग्री स्टैक पंजीकरण वाले किसानों को पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त तभी मिलेगी, जब उनका पंजीकरण हो जाएगा।
केंद्र सरकार द्वारा एग्री स्टैक के तहत सभी किसानों के लिए उनकी विशिष्ट किसान आईडी बनवाना अनिवार्य कर दिया है। इस कार्य के लिए राजस्व विभाग के सहयोग से कृषि विभाग की टीमों द्वारा गांवों में पंजीकरण का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

विभाग की टीम की तरफ से खंड वाइज कर्मचारियों की टीमें बनाई हुई हैं, जो कि गांव-गांव जाकर यह कार्य कर रही हैं। इसमें किसानों को टीम पहुंचने के बाद आधार कार्ड और जमीन के कागजात जिसमें खसरा नंबर की डिटेल, मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर दर्ज फसल पंजीकरण की स्लिप से पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना के तहत दो-दो हजार रुपये की राशि तीन किस्तों में दी जाती हैं। 21वीं किस्त नवंबर में जारी की गई थी। 22वीं किस्त की घोषणा होना अभी शेष है। फरवरी या मार्च के मध्य तक जारी होने की संभावना है।
इस योजना के तहत जिले में नवंबर माह में कुल 57 हजार 527 किसानों को किस्त मिली थी। अब 22वीं किस्त उन्हीं को मिलेगी जो किस्त जारी होने से पहले उनके लिए एग्री स्टैक आईडी बनवाना जरूरी है।




आईडी बनाने का काम जारी

खंड कृषि विकास अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि जिले में एग्री स्टैक आईडी बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस आईडी के माध्यम से ही किसानों को सरकारी योजनाओं, सब्सिडी, फसल बीमा, ऋण और मुआवजे का लाभ सीधे उनके खातों में बिना किसी देरी के प्राप्त होगा। इसलिए किसान समय रहते अपनी आईडी बनवा लें अन्यथा उन्हें भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed