{"_id":"67cc9590a27c5e9c6800d727","slug":"more-than-15-thousand-cases-settled-in-national-lok-adalat-cjm-amit-verma-rewari-news-c-198-1-rew1001-216244-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय लोक अदालत में 15 हजार से ज्यादा केस निपटाए : सीजेएम अमित वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय लोक अदालत में 15 हजार से ज्यादा केस निपटाए : सीजेएम अमित वर्मा
विज्ञापन
फोटो : 23शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का दृश्य। स्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमित वर्मा की देखरेख में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनीता ग्रोवर, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद, मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी रेनू सोलखे, एसडीजेएम कोसली अशोक, सिविल जज अर्चना, जेएमआईसी बावल प्रदीप कुमार, सिविल जज आकाश सरोहा की लोक अदालतों में मामलों का मौके पर ही आपसी सहमति से निपटारा किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत में 28 मोटर दुर्घटना मुआवजा के मामलों का निपटारा करते हुए दो करोड़, 87 लाख, 24 हजार 589 रुपये मोटर दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों व घायलों को वितरित किए गए। स्थाई लोक अदालत द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 6 मार्च को किया गया था, जिनमें 681 मामलों का निपटारा करते हुए रुपये 11,70,323 की राशि को स्वीकृत किया गया।
इसी तरह 143 चेक बाउंस, 48 दीवानी मामले व 343 बिजली के मामले व अन्य मामलों का भी निपटारा किया गया। इस लोक अदालत के दौरान जिला रेवाड़ी में 15,471 मुकदमों का निपटारा किया गया तथा लगभग 11 करोड़ 16 लाख 31 हजार 717 रुपए की राशि का भुगतान हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत में जजों ने वादकारियों से बातचीत की, उनके मुकदमों व पेश आने वाली कठिनाईयों के बारे में जाना। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 01274-220 062 चलाया हुआ है जिस पर आम जन किसी भी प्रकार के कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।