फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Monsoon spoiled the cleanliness of the city, mud and waterlogging on the roads

मानसून ने बिगाड़ी शहर की सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कीचड़ व जलभराव

Wed, 27 Jul 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Monsoon spoiled the cleanliness of the city, mud and waterlogging on the roads
मानसून के आते ही शहर की सफाई व्यवस्था पटरी से नीचे उतरती दिखने लगी है। शहर के सेक्टरों में सड़कों पर जलभराव व कीचड़ के साथ अब कचरा उठान भी परेशानी बन गई है। शहरवासियों का कहना है कि बरसात के मौसम में जलजनित बीमारियों का खतरा अभी से मंडराने लगा है। उनका सवाल यह है कि क्या नगर परिषद मानसून के इस मौसम में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रख पाएगी।
विज्ञापन

सेक्टर 1 निवासी लोगों की माने तो सरकारी भवनों के परिसरों में ही अनावश्यक वनस्पति खड़ी है जिनमें जहरीले जीव जंतु पैदा हो रहे हैं। सार्वजनिक पार्कों में नियमित तौर पर घास कटाई नहीं कराई जा रही। सड़कों के आस - पास कूड़ेदानों में लावारिस पशु मुंह मारते रहते हैं। सड़कों पर कचरा पड़े रहने से तेज हवा चलने पर वह कचरा घरों के भीतर चला जाता है।
विज्ञापन

सेक्टर चार के निवासियों ने कहा कि यहां जिमखाना क्लब से डिस्पेंसरी की ओर जाने वाली सड़क कई जगह से टूटी हुई है जिसमें बारिश का पानी भरा हुआ है। नगर परिषद के अधिकारियों से पहले भी कई बार इसकी शिकायत की गई मगर परिणाम शून्य रहा। अब फिर डीसी अशोक कुमार गर्ग के संज्ञान में यह मामला लाया गया है। यहां मार्केट के आस पास खाली जगहों में कचरा फेंका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बरसात का मौसम शुरू होने के बाद नगर की सफाई पर बुरा प्रभाव पड़ा है। रोजाना कोर्ट आते हैं तो काफी जगह बारिश का पानी भरा देखते हैं। गंदगी इधर उधर पड़ी रहती है। सेक्टरों में भी बुरा हाल है। लोग परेशान हैं।
- दयाराम रंगा एडवोकेट।
- मानसून आने के बाद छोटे बावल शहर की सड़कें तालाब बन जाती हैं। नेहचाना रोड पर कई जगह जलभराव होता है। छोटूराम चौक के आसपास सड़क पर मंडी लगने से गंदगी फैली रहती है। सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं, सुधार होना चाहिए। - राजकमल कौशिक, बार सचिव, बावल।
- शहर की सड़कों पर हल्की बारिश के बाद कीचड़ और जलभराव होता है। सफाई व्यवस्था कमजोर है। पार्कों में बुरा हाल है। सड़कों में सीवर दबे हुए हैं, जिनमें पानी भर जाता है। दुपहिया वाहन चालक चोट खाते हैं। सरकुलर रोड़ पर कचरा पड़ा रहता है। - शमशेर यादव, बार प्रधान, रेवाड़ी।
- शहर के सेक्टर 3 और 4 में जल भराव की समस्या गंभीर है। हमने उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग से मुलाकात करके इस समस्या के जल्द समाधान की मांग उठाई है। गंदगी इधर उधर फेंक दी जाती है। सड़कों पर राह चलते लोग कचरा फेंक देते हैं। - अनिल यादव सामाजिक कार्यकर्ता सेक्टर 4

शहर की सफाई व्यवस्था पर बारिश का प्रभाव पड़ा है। डीसी ने सड़कों को दुरुस्त करने के आदेश दिए हैं। नगर परिषद इसमें अपना सहयोग करेगी। जलभराव नहीं होने दिया जाएगा। सेक्टरों में सफाई व्यवस्था सुधारने की ओर विशेष ध्यान दिया जाएगा। - प्रवीन कुमार, सचिव, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed