फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mobile and purse snatched after beating up company employee

कंपनी कर्मचारी के साथ मारपीट कर मोबाइल और पर्स छीना

Mon, 07 Feb 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Mobile and purse snatched after beating up company employee
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में घर लौट रहे एक कंपनी के कर्मचारी से बदमाशों ने मोबाइल और पर्स छीन लिया। पर्स में 9500 रुपये, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड के अलावा काफी कागजात थे। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के देवबंद इलाके में पड़ने वाले गांव अंबोली निवासी प्रमोद कुमार पुत्र रामेश्वर प्रसाद फिलहाल धारूहेड़ा स्थित हीरो मोटोकॉर्प कंपनी में कार्यरत है। वह धारूहेड़ा के बास रोड पर विक्रम विहार में किराये पर रहता है। रविवार की रात करीब 2 बजे वह अपने गांव से वापस धारूहेड़ा पहुंचा था। धारूहेड़ा बस स्टैंड से उतरकर वह विक्रम विहार स्थित घर जा रहा था। तभी रास्ते में बिजली बोर्ड के पास एक बाइक पर सवार होकर आए 2 बदमाशों ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन

पहले बदमाशों ने उसके साथ जमकर मारपीट की और फिर उसका मोबाइल फोन व पर्स छीन लिया। पर्स में 9500 रुपये, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड के अलावा काफी कागजात थे। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। किसी राहगीर की मदद से प्रमोद ने तुरंत इसकी सूचना डायल-112 पर दी। उसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी भी की, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया। धारूहेड़ा पुलिस ने प्रमोद की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करने के साथ ही बास रोड पर दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे की भी जांच की। हालांकि पुलिस के हाथ कोई ठोस सुबूत नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सीसीटीवी की जांच करने के बाद कुछ सुराग हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर मनोज कुमार, प्रभारी, धारूहेड़ा थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed