फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   MLA lays the foundation stone for the Panchayat building

Rewari News: पंचायत भवन का विधायक ने किया शिलान्यास

Sat, 26 Sep 2026 10:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
MLA lays the foundation stone for the Panchayat building
विधायक डॉ. कृष्ण कुमार पंचायत भवन का शिलान्यास करते। संवाद
बावल। गांव बनीपुर में रविवार को विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने पंचायत भवन (जनरल) का शिलान्यास किया। इसके साथ ही बाबा अमरनाथ खेल मैदान और समाध का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने उन्हें जो आशीर्वाद और विश्वास दिया है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान बनीपुर के ग्रामीणों की ओर से विधायक को मांग पत्र सौंपा गया। विधायक ने ग्रामीणों को उनकी मांगों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पूरा कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सरपंच पवन कुमार उर्फ मड्डू ने कहा कि गांव के विकास के लिए धन की कमी नहीं रहने दी जाएगी। विधायक के प्रयासों से गांव में लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। खेल मैदान में 111 फुट ऊंचा ध्वज भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद विधायक ने एक कंपनी में लगी आग के घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रमेश लोर, निहाल सिंह चौकन, महेश, सरपंच उमेद, प्रधान सुरेंद्र, प्राचार्य महेंद्र, थानेदार सतीश ढिल्लों, राम सिंह उर्फ राजू, रणधीर सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed