{"_id":"68e1641c247732f83208529e","slug":"mla-laxman-termed-the-allegations-baseless-rewari-news-c-198-1-rew1001-226836-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विधायक लक्ष्मण ने आरोपों को बताया बेबुनियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विधायक लक्ष्मण ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
Sat, 04 Oct 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। भाजपा विधायक लक्ष्मण यादव ने कांग्रेस नेता कैप्टन अजय यादव के उन आरोपों को बेबुनियाद बताया है जिसमें उन्होंने कहा था कि केंद्रीय मंत्री और विधायक सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों को संरक्षण दे रहे हैं।
विधायक ने कहा कि कुछ लोग रात को कुछ और सुबह कुछ और बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि एक ही परिवार में कई लोग कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के दावेदार रहे हैं और ऐसे लोग प्रजातंत्र में विश्वास नहीं रखते बल्कि परिवारवाद में भरोसा करते हैं।
विधायक ने कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कहा कि पार्टी के हालात ठीक नहीं हैं और कुछ भी बना लिया जाए, कोई आने-जाने वाला नहीं है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस में जिलास्तर पर भी गुटबाजी है। उन्होंने कैप्टन अजय यादव को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनके पास कोई प्रमाण है कि उन्होंने किसी व्यक्ति को राजनीतिक संरक्षण दिया है, तो वह इसे सामने लाएं। उन्होंने चेताया कि झूठ की राजनीति करने से परहेज करना चाहिए।